Ravindra Jadeja
ऑलराउंडर के तौर पर केदार जाधव और रविंद्र जडेजा का खेलना लगभग पक्का माना जा रहा है। हांगकांग के खिलाफ पहले मैच में उन्हें मौका नहीं मिला था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन 3 विकेट झटके।
हालांकि, रविवार को खेले गए सुप-4 मैच में जाधव को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी में 20 रन लुटाए। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी विकेटकीपिंग की कमान संभालेंगे।