फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा निभा रहे वादा: ऑस्ट्रेलिया में धूम मचाने वाले इन चार क्रिकेटरों को दी ये शानदार गाड़ी

Wed, 07 Apr 2021 04:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर - फोटो : twitter@ imshard, Sundarwashi5, natarajan_91
भारतीय टीम ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया का एक शानदार दौरा किया था। यहां उसने युवाओं के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया था। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में युवा खिलाड़ियों का खास योगदान था। भारत की तरफ से छह युवा क्रिकेटरों ने सीरीज में डेब्यू किया था और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। 
विज्ञापन

2 of 4
anand mahindra - फोटो : Facebook/ Motoroids India
डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन युवाओं से प्रभावित होकर भारतीय उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इन्हें अपने पैसे से शानदार गाड़ी देने का एलान किया था। महिंद्रा ने लिखा था कि वह इन युवाओं के संघर्ष और मेहनत से काफी प्रभावित हैं और यही वजह है कि वह यह गिफ्ट उन जैसे सभी युवाओं को प्रेरित करने के लिए दे रहे हैं जो सभी बाधाओं से लड़ते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 4
टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर - फोटो : ट्विटर
आनंद महिंद्रा ने अपने कहे अनुसार अब एक-एक कर के सभी युवा क्रिकेटरों को महिंद्रा की एसयूवी 'थार' देना शुरू कर दिया है। अभी तक कुल चार क्रिकेटरों को वह इनाम के तौर पर यह शानदार गाडी गिफ्ट कर चुके हैं। फिलहाल टीम के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी उनके हिस्से की गाड़ी मिल गई है। इसके बाद सुंदर ने आनंद महिंद्रा का धन्यवाद करते हुए उनके लिए आभार व्यक्त किया है।
   
विज्ञापन

4 of 4
मोहम्मद सिराज - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
सुंदर से पहले मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन को भी यह गाड़ी मिल चुकी है और अब शुभमन गिल और नवदीप सैनी भी इस कतार में शामिल हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन सभी खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया था। इनमें शार्दुल ठाकुर ने भले ही अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला था लेकिन यह एक तरह से उनके लिए डेब्यू ही था क्योंकि वह अपने पहले मैच में कुछ ओवर की गेंदबाजी करने के बाद चोटिल होकर बाहर हो गए थे। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें