विराट कोहली और शिखर धवन कहने के तो एक ही क्षेत्र के हैं, लेकिन आईपीएल में दोनों अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हैं। दोनों के नाम एक बेहद शानदार कीर्तिमान चल रहा था, लेकिन लगातार 2 मैचों के अंतराल पर दोनों की एक समान उपलब्धि थम गई। पहले कोहली और फिर धवन का रिकॉर्ड टूट गया।
विज्ञापन
कोहली के बाद धवन का भी थम गया ये शानदार सफर
2 of 4
virat kohli
- फोटो : pti
आईपीएल में लगातार 14 मैचों में रिकॉर्डतोड़ 4 शतक के साथ खेलते हुए 919 रन बनाने वाले विराट कोहली अपने अगले मैच में खाता नहीं खोल पाए। इस तरह से मई 2014 से लगातार 51 टी-20 पारियों में एक बार भी 0 पर आउट नहीं होने का उनका रिकॉर्ड टूर्नामेंट के नौंवें संस्करण के पहले क्वालीफायर मैच में थम गया जब वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 0 पर आउट हो गए थे। अब धवन के साथ भी ऐसा हो गया।
विज्ञापन
कोहली के बाद धवन का भी थम गया ये शानदार सफर
3 of 4
shikhar dhawan
- फोटो : pti
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब निर्णायक क्वालीफायर मुकाबले में वह 0 पर आउट हो गए। गुजरात लायंस के खिलाफ मैच में 4 गेंद खेलकर 0 पर वापस लौट गए। उनका टी-20 पर लगातार खाता खोलने का रिकॉर्ड तो कोहली से भी बेहतर रहा है। इस मैच से पहले वह लगातार 61 मुकाबले में खाता खोलने में कामयाब रहे थे। वह आखिरी बार 2014 में टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में खाता नहीं खोल पाए थे।
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अब तक कुल 23 विकेट झटके हैं आईपीएल में। भुवनेश्वर ने 23 में से 9 विकेट पारी के अंतिम ओवर्स में लिया है जो किसी भी गेंदबाज की तुलना में ज्यादा है। भुवी के 40 फीसदी विकेट अंतिम ओवर्स में आए हैं यानी कि वह स्लॉग ओवर्स में काफी सफल रहे हैं।