फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीविलियर्स का लंगोटिया यार, चेन्नई का विस्फोटक स्टार, देखिए AB के बचपन की अनदेखी तस्वीरें

Fri, 25 May 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर एबी डीविलियर्स के संन्यास लेने से क्रिकेट फैंस को बड़ा धक्का लगा है। डीविलियर्स की लोकप्रियता सिर्फ दक्षिण अफ्रीका में ही नहीं बल्कि भारत समेत क्रिकेट खेलने वाले अन्य देशों में भी जबर्दस्त है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया पर जैसी विदाई डीविलियर्स को मिली है, वैसी क्रिकेट के इतिहास में आज तक शायद ही किसी खिलाड़ी को मिली हो। सोशल मीडिया पर न सिर्फ फैंस बल्कि दिग्गज खिलाड़ियों ने भी क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मान दिया। आइए इस मौके पर डीविलियर्स की बचपन से लेकर जवानी के पहले पड़ाव तक की कुछ यादगार तस्वीरें देखें।
विज्ञापन

2 of 7
एबी डीविलियर्स
एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के प्रमुख स्तंभ हैं। दोनों ही बल्लेबाज टीम के मिडिल ऑर्डर की जान हैं। एबी और प्लेसी की उपयोगिता टीम इंडिया के खिलाफ काफी बार देखने को मिली है, जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर प्रोटियाज को संकट की स्थिति से उबारा।
विज्ञापन

3 of 7
डीविलियर्स और डुप्लेसिस
बता दें कि फाफ डू प्लेसी और एबी डीविलियर्स का प्रीटोरिया से गहरा नाता है। दोनों एक ही स्कूल से पढ़ें हैं। दोनों काफी करीबी दोस्त भी हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में लोकप्रिय होने से पहले एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी स्कूल में मशहूर थे। बड़ी बात यह है कि फाफ डू प्लेसी तो एबी डीविलियर्स के बड़े फैन भी हैं।

4 of 7
डीविलियर्स और डुप्लेसिस
एबीडी और डू प्लेसी ने स्पोर्ट्स साइंस में डिग्री हासिल की। इनकी कहानी में तब ट्विस्ट आया जब डीविलियर्स को जल्द ही राष्ट्रीय टीम में जगह मिल गई। डू प्लेसी को इसके लिए इंतजार करना पड़ा। एक इंटरव्यू में डू प्लेसी ने खुलासा भी किया था कि डीविलियर्स के सिलेक्ट होने के बाद उनकी भी चाहत जल्द ही राष्ट्रीय टीम में खेलने की थी। वह अपने मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 7
एबी डीविलियर्स
एबीडी के माता-पिता चाहते थे कि उनका बेटा पढ़-लिखकर एक अच्छी नौकरी करे, लेकिन डीविलियर्स को तो खेलों के अलावा कुछ और सूझता ही नहीं था । शायद उनकी इसी खासियत ने उन्हें न सिर्फ एक महान क्रिकेटर बनाया बल्कि अन्य खेलों का शानदार खिलाड़ी भी बनाया।
विज्ञापन

6 of 7
एबी डीविलियर्स
अपने स्कूली दिनों में एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी काफी मस्तीखोर हुआ करते थे। दोनों के बचपन के कोच डियोन बोट्स ने क्रिकेटनेक्स्ट को दिए इंटरव्यू में बताया कि प्लेसी और डीविलियर्स नियम तोड़ने में माहिर थे। दोनों अपने दोस्तों पर बहुत प्रैंक्स करते थे और अनुशासनहीनता के लिए स्कूल से बाहर भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एबी डीविलियर्स
डीविलियर्स को स्कूल के दिनों से ही खेलों में बहुत दिलचस्पी थी। उन्होंने हॉकी, रग्बी, स्वमिंग, फुटबॉल और रेसिंग में भी नेशनल लेवल पर बड़ा नाम कमाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें