फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं IPL में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले सात बल्लेबाज, गेल का रिकॉर्ड तोड़ पाना मुश्किल

Sun, 31 Mar 2019 07:58 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में पंजाब की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने शनिवार को एक अनोखा इतिहास रच दिया। वह इंडियन टी-20 लीग में 300 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिस गेल के नाम अब 302 छक्के दर्ज हो गए हैं। आइए जानते हैं गेल के अलावा और कौन से बल्लेबाज हैं, जिनके नाम इंडियन टी-20 लीग में सर्वाधिक छक्के दर्ज हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
एबी डिविलियर्स - फोटो : ipl
इंडियन टी-20 लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं। वह बैंगलोर की ओर से खेलते हैं। उन्होंने इंडियन टी-20 लीग में अब तक कुल 192 छक्के लगाए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
एमएस धोनी - फोटो : File photo
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम भी इंडियन टी-20 लीग में 187 छक्के दर्ज हैं। वह इस क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। 

4 of 7
suresh raina - फोटो : File photo
चेन्नई के ही सुरेश रैना भी इंडियन टी-20 लीग में अब तक 186 छक्के लगा चुके हैं। वह इंडियन टी-20 लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : file photo
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी 185 छक्कों का रिकॉर्ड है। वह इंडियन टी-20 लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली - फोटो : Social media
इंडियन टी-20 लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले छठे बल्लेबाज बैंगलोर के विराट कोहली हैं। उन्होंने अब तक कुल 178 छक्के लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेविड वॉर्नर - फोटो : Social media
हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी इंडियन टी-20 लीग में 165 छक्के लगा चुके हैं। वह सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें