भारत की झोली में हालांकि सिर्फ एक टी-20 वर्ल्ड कप आया, लेकिन सभी संस्करणों में भारतीय गेंदबाजी सिर चढ़कर बोली। पढ़ें, 5 घटनाएं।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 5 जांबाज गेंदबाज, जो जमकर चले
2 of 6
2014 टी-20 वर्ल्ड कप में हालांकि भारतीय टीम को फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच हुए मुकाबले में फिरकी गेंदबाज आर अश्विन सबके दिलों पर छा गए थे। अश्विन ने 4 ओवर के स्पैल में 22 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। अश्विन ने हाशिम अमला, फैफ डु प्लेसिस और एबी डीविलियर्स के अहम विकेट लिए थे। भारत यह मैच 6 विकेट से जीता।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 5 जांबाज गेंदबाज, जो जमकर चले
3 of 6
वर्ल्ड कप 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन की गेंदबाजी आज भी यादों में ताजा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 170 रन ठोंक डाले थे। लेकिन टूर्नामेंट के इस लीग मुकाबले में असली हीरो हरभजन रहे। उन्होंने 12 रन देकर 4 विकेट झटके थे। इंग्लैंड 80 रन पर ढेर हो गई थी।
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 5 जांबाज गेंदबाज, जो जमकर चले
4 of 6
पहला टी-20 वर्ल्ड कप, जिसमें भारतीय टीम ने इतिहास रचा और खिताब फतह किया। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत शानदार थे। इस गेंदबाज ने अपने आक्रामक तेवरों के साथ कंगारू बल्लेबाजों को चौंकाया। श्रीसंत ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 12 रन देकर 2 विकेट झटके। दो विकेट लेना कोई बड़ी बात नहीं लेकिन पहले एंड्रयू साइमंड्स फिर मैथ्यू हेडेन को आउट करना बड़ी बात रही।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 5 जाबांज गेंदबाज, जो जमकर चले
5 of 6
2007 वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी रोचक रहा। हालांकि मैन ऑफ द मैच रोहित शर्मा थे, लेकिन आरपी सिंह की गेंदबाजी यादगार थी। आरपी ने 13 रन देकर 4 विकेट झटके थे। भारत यह मुकाबला 37 रन से जीता था।
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 5 जाबांज गेंदबाज, जो जमकर चले
6 of 6
इरफान पठान हालांकि रणजी में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद इस बार वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना पाए। लेकिन पहले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उनकी गेंदबाजी इतिहास रचा गई। पाकिस्तान के खिलाफ हुए इस हाईवोल्डेज मुकाबले में इरफान पठान ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए। भारत ने इस मैच को 5 रन से जीता।