फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Wed, 21 Sep 2016 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
वेस्टइंडीज के साथ पिछले महीने खत्म हुई टेस्ट सीरीज में नंबर वन टीम का ताज गंवाने के बाद भारत अगली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में खेलने जा रहा है। पहला मैच कानपुर में बृहस्पतिवार से शुरू होगा। आइए, जानते हैं टीम इंडिया के 500वें मैच का हिस्सा बनने का मौका किन 11 खिलाड़ियों को मिलने जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐतिहासिक मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

2 of 7
लोकेश राहुल - फोटो : PTI
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच के लिहाज से देखा जाए तो टीम इंडिया के अंतिम एकादश में ओपनिंग का जिम्मा मुरली विजय के साथ लोकेश राहुल का मिल सकता है। मुरली वेस्टइंडीज दौरे पर चोट से परेशान रहे हैं, लेकिन अब वह फिट हो चुके हैं जबकि लोकेश जिस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं उससे उनकी जगह टीम में बनती दिख रही है। शिखर धवन को बाहर बैठना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

3 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : getty
टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा का खेलना तय माना जा रहा है। उन्होंने पिछले दिनों दलीप ट्रॉफी में लगातार 2 शतक लगाए हैं जिसका फायदा उन्हें मिल सकता है और टीम में जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं। चौथे नंबर पर कप्तान विराट कोहली होंगे ही। पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे की जगह पहले से ही फिक्स है।

ऐतिहासिक मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

4 of 7
विराट कोहली - फोटो : PTI
अब बात छठे नंबर की करते हैं। बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तान विराट कोहली का समर्थन प्राप्त है। वह रोहित को टेस्ट में खेलने का और मौका देना चाहते हैं, इस लिहाज से 13 मैचों की लंबी घरेलू सत्र में उनके लिए यह बड़ा मौका है। ऑलराउंडर की भूमिका में आर अश्विन को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिलेगा। अश्विन टीम के शीर्ष गेंदबाज भी हैं और उनकी जगह कप्तान कोहली की तरह फिक्स है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

5 of 7
रिदिमान साहा - फोटो : PTI
आठवें नंबर पर विकेटकीपर रिदिमान साहा की जगह बनेगी। वह विकेटकीपिंग के अलावा बल्लेबाज भी है। वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने कुछ शानदार पारियां खेली थी। नौंवें नंबर पर एक और ऑलराउंडर रविद्र जडेजा का नंबर आएगा। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार और अमित मिश्रा दो अन्य क्रिकेटर हैं जिन्हें इस मैच में जगह मिल सकती हैं और दोनों गेंदबाजी आक्रमण की मुख्य धार हैं।
विज्ञापन

ऐतिहासिक मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

6 of 7
रविंद्र जड़ेजा - फोटो : getty
ग्रीन पार्क की टर्निंग पिच को देखते हुए टीम इंडिया के अंतिम एकादश में एक तेज गेंदबाज की जगह बनती दिख रही है जबकि आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और अमित मिश्रा टीम में बतौर फिरकी गेंदबाज शामिल हो सकते हैं। कोहली टीम में 6 विशेषज्ञ बल्लेबाज के साथ उतर सकते हैं जबकि 3 अश्विन, साहा और जडेजा ऑलराउंडर के रूप में हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

7 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : Getty
अगर टीम इंडिया मैच में 5 गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला लेती है तो फिर भुवनेश्वर कुमार के साथ तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। उमेश को टीम में रखने पर एक बल्लेबाज कम करना पड़ेगा और इस बात की संभावना हो सकती है कि रोहित शर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें