फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की 10 अनसुनी कहानियां, मजेदार है एक-एक किस्सा

Mon, 02 Sep 2019 05:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ड्रेसिंग रूम में भारतीय क्रिकेट टीम की मस्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा से विवाद की खबरों के बीच यूएस-कैरेबियाई दौरे पर रवाना होने से ठीक पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और जोर देकर कहा था कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में माहौल बहुत अच्छा रहता है और सभी को अपना विचार सामने रखने की आजादी होती है। वाकई मैदान पर खिलाड़ियों का खेल यह बताने को काफी होता है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल क्या है? 

कभी किसी क्रिकेटर की बायोग्राफी या फिर किसी इंटरव्यू के जरिये भी अक्सर ड्रेसिंग रूम के अंदर की हलचल दुनिया के सामने आ जाती है। इनमें से कुछ ऐसी कहानियां है, जो बाहर आने के बाद हमेशा लोगों के जेहन में दर्ज हो जाती हैं। आज हम आपके सामने ऐसी ही भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम के किस्सें लेकर आ रहे हैं, जो आपने शायद ही कभी सुने होंगे।
विज्ञापन

2 of 11
सुनील गावस्कर (दाएं) और फारुख इंजीनियर (बाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले चलते हैं 1971 में, जब फारुख इंजीनियर और सुनील गावस्कर का चयन रेस्ट ऑफ वर्ल्ड की टीम में हुआ। मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था। सुनील गावस्कर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था जबकि इंजीनियर उनसे सीनियर थे। इंजीनियर ने गावस्कर से ड्रेसिंग रूम में सलाह देने के इरादे से कहा कि शून्य पर आउट होकर मत आना क्योंकि मेलबर्न का पवेलियन बहुत दूर है। मजेदार बात यह रही कि गावस्कर को हिदायत देने वाले इंजीनियर खुद शून्य पर आउट होकर लौटे। गावस्कर को बहुत हंसी आई होगी।
विज्ञापन

3 of 11
कपिल देव - फोटो : Cricket Country
यह घटना वर्ष 1986 में शारजहां में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच से पहले की है। मैच के बाद भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में इस बात खुलासा किया कि दाऊद इब्राहिम ने वादा किया था कि पाक को हराने पर टीम इंडिया के सभी क्रिकेटरों को कार गिफ्ट की जाएगी। जब टीम इंडिया ड्रेसिंगरुम में थी तो दाऊस ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए। कपिल देव बहुत गुस्सा थे और उन्होंने तुरंत ही दाऊद को वहां से बाहर जाने की बात कही थी।

4 of 11
युवराज सिंह और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
यह घटना वर्ष 2000 में आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट की है। यह युवराज का डेब्यू मैच था। टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने युवी से पहली शाम को पूछा, 'ओपन करेगा ना'। युवी ने हां तो कह दिया, लेकिन मन में उथल-पुथल के साथ वह रातभर परेशान रहे। अगले दिन जब पैड पहनकर वह बल्लेबाजी के लिए जाने को तैयार थे तो उन्हें पता चला कि गांगुली ने उनके साथ मजाक किया था।
विज्ञापन

5 of 11
वीरेंद्र सहवाग और कोच जॉन राइट - फोटो : सोशल मीडिया
यह घटना 2002 में इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी सीरीज की है। उस वक्त टीम के कोच जॉन राइट थे। वह बेहद ही शांत स्वभाव के माने जाते थे, लेकिन एक दिन वह वीरेंद्र सहवाग पर बिगड़ गए। सहवाग गलत शॉट के चलते आउट होकर ड्रेसिंग रूम में पहुंचे ही थे कि राइट ने सहवाग का कॉलर पकड़ दिया और बहुत कुछ बोल दिया। उसके बाद उन्होंने राहुल द्रविड़ को कहा कि यदि सहवाग दोबारा ऐसे आउट हुआ तो इसे टीम से बाहर निकाल दूंगा।
विज्ञापन

6 of 11
सौरव गांगुली, एमएस धोनी और इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया
यह घटना बेहद खास है। वर्ष 2005 के शुरुआत में ही पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के दौरान सभी भारतीय क्रिकेटरों ने अपने कप्तान सौरव गांगुली को बेवकूफ बनाने की सोची। मास्टरमाइंड हरभजन सिंह थे। गांगुली पर झूठा आरोप लगाया कि उन्होंने खिलाड़ियों की शिकायत की है।

सभी ने गांगुली को घेर दिया और जवाब-तलब करने लगे। गांगुली ने इन बातों को गलत बताया और कप्तानी छोड़ने तक की बात कह दी। गांगुली को दुखी देखते हुए राहुल द्रविड़ ने मामले का खुलासा किया और कहा कि आज एक अप्रैल है और आप बेवकूफ बन गए।
विज्ञापन

7 of 11
2003 विश्व कप के दौरान सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला
बात वर्ल्ड कप 2003 के फाइनल मुकाबले की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस करो या मरो के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 359 रनों का टारगेट दिया। बल्लेबाजी से पहले सभी भारतीय बल्लेबाज नर्वस थे। ऐसे में सचिन ने ड्रेसिंग रूम में एक यादगार स्पीच दी।

उन्होंने कहा, 'क्या हम हर ओवर में एक बाउंड्री लगा सकते हैं? यदि हां तो हम 50 गेंद में 200 रन आसानी से बना देंगे।' यह बात सचिन ने बाद में कमेंटर हर्षा भोगले को कही थी। हालांकि भारत यह मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सका।

8 of 11
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2007
वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया बेहद शर्मनाक ढंग से बांग्लादेश से हारकर बाहर हो गया था। उस वक्त ड्रेसिंगरुम में सचिन ने तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल से सवाल किया, 'तुम्हे भारत जाने में डर तो नहीं लग रहा।' जवाब में मुनाफ ने कहा, 'पाजी जहां मैं रहता हूं, वहां मेरे वहां 8 हजार लोग हैं और वही मेरी सिक्योरिटी है।'

9 of 11
युवराज सिंह और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बात उस वक्त की है जब महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में आए थे। ड्रेसिंग रूम में ज्यादातर क्रिकेटर उन्हें 'बिहारी' कहकर मजाक बनाते थे। इसमें युवराज सिंह सबसे आगे थे, वह हर वक्त धोनी को चिढ़ाते थे कि अगर तुम्हारी लंबी पारी टीम को जीत नहीं दिलाती तो सब व्यर्थ है। जब धोनी ने वनडे में खुद को साबित किया तो वह यह बोलने लगे कि टेस्ट में साबित करो तो माने। आखिरकार धोनी ने युवी को पूछ ही डाला कि क्यों तुम बार-बार मुझे परेशान करते हो। इस घटना के बाद दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए।

10 of 11
विराट और सचिन
यह बात विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से जुड़ी हुई है। जब कोहली पहली बार बतौर क्रिकेटर टीम इंडिया के ड्रेसिंगरुम में पहुंचे तो सभी ने मजाक करते हुए कोहली को बताया कि पहली बार यहां आने वाले हर प्लेयर को सचिन के पैर छूने होते हैं। जब सचिन वहां पहुंचे तो कोहली ने बताए अनुसार सचिन के पैर छूए। बस फिर क्या था ड्रेसिंगरुम में सभी के ठहाके गूंजने लगे।
विज्ञापन

11 of 11
ड्रेसिंग रूम में फैन सुधीर संग सचिन - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के सबसे बड़े दीवानों में सबसे आगे नाम आता है सुधीर कुमार चौधरी का। वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन माने जाते हैं। सचिन खुद उन्हें बडा सम्मान देते हैं। वर्ल्ड कप 2011 में जीत के बाद सचिन ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचाने के लिए सुधीर को ड्रेसिंगरुम बुलाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें