इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इशांत अपने दूसरे इंटरनेशनल टूर में ही चर्चा में आ गए जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे में गेंद को दोनों तरफ लहराने का हुनर दिखाया। इशांत की गेंदबाजी के कारण टीम इंडिया पर्थ में टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही, इसके बाद भी इशांत टीम इंडिया में जहीर खान के बाद नंबर दो के गेंदबाज बने रहे। धीरे-धीरे इशांत अपनी गति खोने लगे और जल्द ही वे टीम इंडिया में बने रहने के संघर्ष करते नजर आए, 2013 तक उन्होंने अपना 50 टेस्ट खेल लिया था, लेकिन तब उनका औसत बहुत ही खराब था। उनका आखिरी टी20 मैच 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया मैच था।