फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप में 'हरमनप्रीत ब्रिगेड' की हार पर बांग्लादेश की पुरुष टीम ने मनाया जश्न, सामने आया VIDEO

Tue, 12 Jun 2018 10:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bangladeshi cricketers
बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप टी-20 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को तीन विकेट से करारी शिकस्त दी और पहली बार एशिया कप जीतकर इतिहास रचा। ऐसे में बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है।
विज्ञापन

2 of 5
bangladesh cricket team
इस वीडियो में बांग्लादेश की पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हार का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश की बल्लेबाज जहांआरा आलम ने जैसे ही आखिरी गेंद पर दो रन लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई, मानो बांग्लादेश की पुरुष टीम खुशी से झूम उठी हो।
विज्ञापन

3 of 5
bangladesh women cricket team
गौरतलब है कि निगर सुल्ताना (27) की शानदार बल्लेबाजी और रुमाना अहमद की धारदार की गेंदाबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने एशिया कप टी-20 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीन विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 9 विकेट के नुकसान पर 113 रन का लक्ष्य खड़ा किया था। इसके जवाब में बांग्लादेश ने यह मैच आखिरी गेंद पर दो रन लेकर हासिल कर लिया।

4 of 5
bangladesh women cricket team
फाइनल मुकाबले में  कप्तान हरमनप्रीत ने 42 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।हरमनप्रीत के अलावा टीम के अन्य बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bangladeshi cricketers
भारत की 113 रन की चुनौती का सामना करने उतरी बांग्लादेश की टीम को शमीमा सुल्ताना और आयशा रहमान ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन की दरकार थी। तभी कप्तान हरमनप्रीत की गेंद पर जानहारा आलम ने शानदार शॉट खेलकर दो रन बटोरे और अपनी जीत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें