नितीश राणा
बता दें कि साची पेशे से आर्किटेक्ट हैं और वह दिल्ली में रहती हैं। नितीश और साची ने सोशल मीडिया पर एकदूसरे के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों ने एकदूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताया है। साची-नितीश की शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। राणा को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता है और कई विशेषज्ञ उन्हें प्रतिभाशाली क्रिकेटर मानते हैं।