फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में 9 मई को आए तूफान ने दो और लोगों की ली जान, अब तक चार की मौत

Fri, 11 May 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 68 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बुधवार की शाम आई तबाही की आंधी ने दो और की जान ले ली। ये घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मरने वालों की संख्या चार हो गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
खंदौली के नगला अर्जुन में राजपाल के 13 वर्षीय बेटे विशाल की गुरुवार सुबह लगभग 6:30 बजे मौत हो गई। उधर, कोयला वाली बस्ती, जीवनी मंडी, छत्ता निवासी रामकली पत्नी ज्योति प्रसाद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
दो दिन के अलर्ट के बाद लोगों ने राहत सांस ली ही थी, लेकिन बुधवार को दोपहर बाद मौसम का बिगड़ गया। शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते हवा की रफ्तार ने तूफान का रूप ले लिया। तूफान में मकानों की दीवारें गिर गई। कई पुराने पेड़ और बिजली के पोल भी उखड़ गए। 

4 of 5
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर में अलग-अलग जगहों पर दीवार गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। ग्राम पीपरिया में टीनशेड गिरने से कई पशु घायल हो गए। दीवार गिरने से पास खड़े कई बच्चे बाल बाल बच गए। वहीं खंदौली में कई लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर बहरन रोड पर दर्जनों पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गए। जिससे आवागमन ठप हो गया। खंदौली में आईटीआई कॉलेज की दीवार गिर गई। तूफान के चलते विद्युत पोल व तार टूटने के चलते दर्जनों गांवों में अंधकार रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें