फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउनलोड करें नीट के एडमिट कार्ड, परीक्षा के लिए टिप्स भी पढ़ें

Mon, 24 Apr 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मेडिकल, डेंटल, आयुष और वेटरेनरी कोर्सेज में दाखिले के लिए सात मई को आयोजित होने जा रही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के एडमिट कार्ड (आज) शनिवार को जारी हों चुके हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
किसी को भी बोर्ड की ओर से डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि बताना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
अपना ए‌डमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को www.cbseneet.nic.in वेबसाइट पर जाना है। आगे पढ़ें, परीक्षा में सफलता के लिए कुछ खास टिप्स।
 

4 of 5
परीक्षा में अब काफी कम समय बचा है। ऐसे में कुछ खास टिप्स से सफलता की राह आसान हो सकती है। परीक्षा विशेषज्ञ एवं वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय के मुताबिक छात्रों को आने वाले 15 दिनो में पांच दिन फि जिकल, पांच दिन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री और पांच दिन इनॉर्गेनिक केमिस्ट्री पढ़ना चाहिए। इनॉर्गेनिक फि जिकल केमिस्ट्री में बेसिक कांसेप्ट ऑफ  केमिस्ट्री, पीरियोडिक प्रॉपर्टीज, कैमिकल बांडिंग और मॉलीक्यूलर स्ट्रक्चर, इक्विलिबिरियम, थर्मोडायनमिक्स, केमिकल काइनेटिक्स, इलेक्ट्रो केमिस्ट्री और सॉलिड स्टेट के सूत्र व उन पर आधारित सवाल हल करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए सवालों को हल करने के बजाय छात्रों को चाहिए कि एनसीआरटी में दिए हुए एक्सरसाइज को हल करें, जिससे आत्मविश्वास बना रहे। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में नामिनीक्लेचर, आइसोमेरिजम, जनरल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, रिएक्शन मैकेनिज्म, नेम रिएक्शन और कनवर्जन रिएक्शन को अच्छी तरह लिखकर याद करें। कोई भी प्रश्न एनसीईआरटी के बाहर से नहीं आएगा। इनॉर्गेनिक केमिस्ट्री में छात्रों को एस, पी, डी, एफ  ब्लॉक के कंपाउंड की गुण धर्म और संरचना को अच्छी तरह से याद करना चाहिए। कॉर्डिनेशन कंपाउंड और हाईड्रोजन भी महत्वपूर्ण चैप्टर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें