फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की तनुजा ने नेट में पाया देश में 20वां स्थान, गरीब बच्चों के लिए किया ये एलान

Wed, 29 Mar 2017 06:00 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 8
नेट परीक्षा में पूरे देश में 20वां स्थान प्राप्त कर सतपुली की बेटी तनुजा केष्टवाल ने प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन

2 of 8
वह क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। तनुजा का सपना गरीब मेधावी बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर केमेस्ट्री के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का है। 
विज्ञापन

3 of 8
बीएसएफ से रिटायर्ड इंस्पेक्टर सच्चिदानंद केष्टवाल और गृहिणी सुशीला देवी की बेटी तनुजा ने प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक सतपुली से शिक्षा ली है। 

4 of 8
उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से केमेस्ट्री से बीएससी और एमएससी करने के बाद दिसंबर 2016 में आयोजित नेट परीक्षा में प्रतिभाग किया था,
विज्ञापन

5 of 8
जिसमें तनुजा ने पूरे देश में 20वीं रैंक प्राप्त की है। अमर उजाला से बातचीत में तनुजा ने बताया कि वह आगे पीएचडी करने के बाद केमेस्ट्री की प्रोफेसर बनना  चाहती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
उनका सपना गरीब मेधावी बच्चों को निशुल्क कोचिंग देकर आगे बढ़ाने का है। कहा कि उनके प्रेरणा स्रोत उसके माता पिता हैं, जिनकी सकारात्मक सोच के कारण वह आज इस मंजिल तक पहुंची हैं।
विज्ञापन

7 of 8
तनुजा ने कहा कि अगर मेहनत और लगन से कोई भी कार्य किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।  
विज्ञापन

8 of 8
इसल‌िए अगर राज्य सरकार भी एजुकेशन स‌िस्टम को और दुरुस्त करे तो नयी पीढ़ी के सामने श‌िक्षा के नये आयाम स्‍थाप‌ित हो सकेंगें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें