अब राशन आने की सूचना आपको मोबाइल पर एसएमएस से मिलेगी, ताकि आप अपनी सुविधा के अनुसार राशन ले सकें। यह व्यवस्था केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया के तहत चरणबद्ध तरीके से सभी प्रदेशों में शुरू कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
एसएमएस
करोड़ों परिवारों तक हर माह उनके हक का सस्ता राशन पहुंचे, इसके लिए केंद्र सरकार एक विशेष अभियान चला रही है। अभियान के तहत पहले चरण में आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
SMS
राशन कार्ड धारकों को अपने नजदीकी जिलापूर्ति कार्यालयों में आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। कुछ समय बाद राशन उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनका आधार कार्ड कार्यालय में जमा होगा।
4 of 6
online
विभाग इन्हें राशन कार्ड से लिंक करने के बाद आनलाइन कर रहा है। आधार कार्ड एवं कार्ड आनलाइन के बाद राशन की दुकानों में बायोमैट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। यह प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
5 of 6
mobile sms
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश के सात जिलों की दो-दो दुकानों में यह मशीनें लगा दी गई हैं। जल्द ही अन्य सभी दुकानों में इन्हें लगाया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं के फोन नंबर की सूची तैयार होगी। इसके बाद हर माह एसएमएस से उपभोक्ताओं को राशन आने की सूचना दी जाएगी।
केंद्र सभी सेक्टरों को डिजिटल कर रही है। आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इन कार्डों सहित अन्य व्यवस्थाओं को आनलाइन किया जा रहा है। यह जैसे ही कम्पलीट होगा, उसके बाद एसएमएस की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- आनंद वर्धन, खाद्य सचिव