फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: बर्फबारी के शानदार नजारों से जन्नत सी बन जाती है जम्मू-कश्मीर की मुगल रोड

Sun, 06 Nov 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
Mughal Road - फोटो : File Photo
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की शान मुगल रोड आजकल सैलानियों का खास आकर्षण बनी हुई है। समुद्र तल से 11,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित मुगल रोड अपने शानदार नजारों और रोमांच से भरे सफर के कारण सैलानियों के लिए बहुत खास जगह बन जाती है। बर्फबारी के मौसम में एक बार फिर मुगल रोड अपनी खूबसूरती से जन्नत बनने को तैयार है। तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 9
Mughal Road - फोटो : File Photo
मुगल रोड जम्मू संभाग के पुंछ से कश्मीर के शोपियां जिले के बीच आवागमन के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। पहाड़ी रास्तों के घुमावदार मोड़ों के बीच इसकी कुल लंबाई करीब 84 किमी है। 
विज्ञापन

3 of 9
Mughal Road - फोटो : File Photo
11,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित मुगल रोड पीर पंजाल श्रेणी की पहाड़ियों के बीच से होकर गुजरती है। 

4 of 9
Mughal Road - फोटो : File Photo
आज मुगल रोड के नाम से प्रसिद्ध इस सड़क का प्रयोग कश्मीर के आवागमन के लिए तत्कालीन मुगल शासकों के द्वारा किया जाता था। 
विज्ञापन

5 of 9
Mughal Road - फोटो : File Photo
मुगल रोड से शोपियां, श्रीनगर, पुंछ और कई अन्य जिलों के लोग अपनी यात्राओं को करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
Mughal Road - फोटो : File Photo
कई बार मुगल रोड पर यात्रियों को बादलों से घिरे शानदार पहाड़ों के नजारे देखने को मिल जाते हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
Mughal Road - फोटो : File Photo
पहाड़ी रास्ते की खूबसूरती के शौकीन कई लोग बाइक राइडिंग के लुत्फ के लिए मुगल रोड को अपनी यात्राओं के लिए एक पसंदीदा स्थान मानते हैं। 

8 of 9
Mughal Road - फोटो : File Photo
बारिश और बर्फबारी के शुरूआती दिनों में मुगल रोड पर आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होता है लेकिन मौसम खराब होने की स्थितियों में प्रशासन द्वारा कई बार इस रास्ते को बंद भी कर दिया जाता है। 
विज्ञापन

9 of 9
Mughal Road - फोटो : File Photo
कश्मीर के एक प्रमुख दर्शनीय स्थल पीर की गली जाने के लिए मुगल रोड को सर्वाधिक प्रमुख मार्ग माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें