फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना उपचुनाव से ठीक 18 घंटे पहले PM मोदी ने डाले गन्ना किसानों को डोरे, देखें तस्वीरें

Sun, 27 May 2018 07:31 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर की विधानसभा सीट पर सोमवार यानी 28 मई को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। खास बात यह है कि वोटिंग से 18 घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों को लुभाने के लिए कई बड़े वादे किए। बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन कर एक जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

2 of 5
मंच पर पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार ग्रामोदय से भारत उदय की अवधारणा पर काम कर रही है। जब हम ग्रामोदय की बात करते हैं तो उसका केंद्र बिंदु मेरे देश का अन्नदाता, मेरा किसान हैं। बजट में गांव और खेती से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 14 लाख करोड़ का प्रावधान किया है। गन्ना किसानों को चीनी मिलों से बकाया मिलने में देरी न हो, इससे जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने तय किया है कि प्रति क्विंटल गन्ने पर 5 रुपये 50 पैसे की आर्थिक मदद चीनी मिलों को दी जाएगी, लेकिन यह राशि चीनी मिलों को न देकर सीधे गन्ना किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार किसानों की परेशानी के प्रति संवेदनशील हैं और बहुत कड़ाई के साथ गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

4 of 5
पीएम मोदी की जनसभा में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी जनसभा में जाते किसान - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सीएम योगी ने भी कैराना और नूरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए गन्ना किसानों का मुद्दा जोर शोर से उठाया था। वहीं आज पीएम मोदी ने भी अपने भाषण में गन्ना किसानों का जिक्र किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें