फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों से अठखेलियां कर रहे हवाबाज, रोमांच से भर देगी तस्वीरें

Thu, 17 Mar 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
पिथौरागढ़ में आयोजित हो रही अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में रोमांच दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। देश विदेश से आए पायलट बादलों से ऐसे अठखेलियां कर रहे है, जिसे देखकर लोगों मन रोमांच से भर रहा है। पायलट लैंडिंग स्थल में कलाबाजी का प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्य में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

बादलों से अठखेलियां कर रहे हवाबाज, रोमांच से भर देगी तस्वीरें

2 of 6
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के पायलट अजय कुमार अव्वल रहे। फ्रांस के येन मार्टिल, पैरी अलेक्जेंडर दूसरे, नेपाल के रौबिन गुरंग तीसरे स्थान पर रहे। बुधवार को सभी 60 पायलटों ने उड़ान भरी। हवा का रुख अनुकूल न होने के कारण उड़ान में विलंब हुआ।
विज्ञापन

बादलों से अठखेलियां कर रहे हवाबाज, रोमांच से भर देगी तस्वीरें

3 of 6
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
दोपहर करीब 12.30 बजे पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव शंकर सिंह ने हवा का रुख भांपने के लिए टेकऑफ किया। उन्होंने खांकर गांव में सेफ लैंडिंग स्पॉट पर की। इसके बाद पैराग्लाइडिंग पायलटों ने टेकऑफ स्थल कनारी पाभें से उड़ान भरनी शुरू की। एक के बाद एक पहाड़ी से उतरते ग्लाइडर आसमान की ऊंचाई पर जाने की कसरत में लगे।

बादलों से अठखेलियां कर रहे हवाबाज, रोमांच से भर देगी तस्वीरें

4 of 6
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
कई इसमें असफल रहे तो कई जल्दी ही नैनीसैनी हवाई पट्टी में लैंड कर गए। करीब 35 ग्लाइडर काफी ऊंचाई तक उड़ान भरने में कामयाब रहे। कई ने बादलों की ऊंचाई तक उड़ान भरी। एक साथ काफी ग्लाइडरों की आसमानी खेल में कलाबाजी देख लोग दंग रह गए। हिमाचल प्रदेश के पायलट अजय कुमार का बुधवार को भी कोई मुकाबला नहीं कर सका। उन्होंने सबसे कम समय में टारगेट पूरा किया। वह मंगलवार को भी सबसे अव्वल रहे थे।
विज्ञापन

बादलों से अठखेलियां कर रहे हवाबाज, रोमांच से भर देगी तस्वीरें

5 of 6
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव शंकर सिंह, सदस्य राजू देवलाल ने बताया 3500 मीटर का टास्क था। कम समय में टारगेट को क्रास करना था और लैंडिंग करनी थी। उड़ान की रेंज पत्थरखानी-मढ़धूरा थी। क्रास प्वाइंट सिरकुच था। केएमवीएन के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया लैंडिंग स्थल पर लोगों की सुविधा के लिए कैंटीन खोल दी गई है। उन्होंने कहा आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। आने वाले समय में पिथौरागढ़ में साहसिक खेलों के विकास में यह प्रतियोगिता सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादलों से अठखेलियां कर रहे हवाबाज, रोमांच से भर देगी तस्वीरें

6 of 6
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
इन दिनों सोरघाटी (पिथौरागढ़) आसमानी कलाबाजी के नजारे से सराबोर है। कनारीपाभें की पहाड़ी से हो रहे टेकऑफ, लैंडिंग और हवा में कलाबाजी के नजारा लोग दूर से भी देख रहे हैं। नगर भाटकोट, जाजरदेवल, चंडाक रोड, अस्पताल रोड से लोग पैराग्लाइडिंग का आनंद ले रहे हैं। टेकऑफ स्थल और लैंडिंग स्थल पर भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें