अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेसलर राशि शिंदे भी रिंग में दिखेंगीं। प्रतियोगिता में भारत के अलावा विदेशों के रेसलर भी रिंग में उतरेंगे। 15 दिसंबर को रामपुर के पाटबंगला मैदान में फाइट लीग होगी। इसमें कुल दस फाइट होंगी। भारत के अलावा ब्राजील, अफगानिस्तान, रूस, थाइलैंड, अमेरिका सहित अन्य देशों के फाइटर भी आएंगे।