फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचूक हथियारों से पल भर में पाक के परमाणु हथियार की धज्जियां उड़ा सकता है भारत

Sat, 24 Dec 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
missiles - फोटो : File Photo
सीमा पर बिगड़ते हालातों के बीच पाकिस्तान के हुक्मरानों ने हिंदुस्तान को परमाणु हमले की धमकी दी थी । इन बयानों के बीच भारत ने सालों पहले से ही पाक की ऐसी किसी हरकत से निपटने की तकनीक विकसित कर ली है । दरअसल भारत के पास रक्षा के लिए ऐसी सक्षम मिसाइले मौजूद हैं जिनकी मदद से भारत पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों पर हमला बोलकर उन्हें तबाह कर सकता है । इन मिसाइलों की मारक क्षमता इतनी है कि इनसे दिल्ली में बैठे बैठे करीब 1000 किमी की दूरी पर पेशावर तक के किसी आतंकी ठिकाने को आसानी से नेस्तनाबूत किया जा सकता है । देखें कौन सी हैं भारत की ये खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइलें, तस्वीरें:
विज्ञापन

2 of 9
missiles - फोटो : File Photo
ब्रह्मोस 
ब्रह्मोस एक सुपरसॉनिक क्रूज़ मिसाइल है। क्रूज़ मिसाइल की खासियत है कि ये कम ऊँचाई पर तेजी से उड़ान भरती है और रडार की रेंज से बच जाती है। ब्रह्मोस की विशेषता यह है कि इसे जमीन से, हवा से, पनडुब्बी से, युद्धपोत से यानी कि लगभग कहीं से भी दागा जा सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 9
missiles - फोटो : File Photo
ब्रह्मोस 
ब्रह्मोस मिसाइल थलसेना, जलसेना और वायुसेना तीनों के काम आ सकती है। ब्रह्मोस 10 मीटर की ऊँचाई पर उड़ान भर सकती है और ये रडार ही नहीं किसी भी अन्य मिसाइल पहचान प्रणाली को धोखा देने में सक्षम है । 

4 of 9
missiles - फोटो : File Photo
ब्रह्मोस 
ब्रह्मोस को मार गिराना लगभग असम्भव है । ब्रह्मोस की मारक क्षमता 500 किमी तक है मतलब इससे दिल्ली में बैठे बैठे लाहौर तक के किसी लक्ष्य पर हमला करके उसे तबाह किया जा सकता है । 
विज्ञापन

5 of 9
missiles - फोटो : File Photo
पृथ्वी 
पृथ्वी भारत की एक स्वदेशी मिसाइल है जिसे डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है । पृथ्वी जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल है । भारत की इस मिसाइल से 600 किमी तक वार किया जा सकता है । पृथ्वी के तीन संस्करण पृथ्वी-1, पृथ्वी-2 और पृथ्वी-3 को एनसीए यानि न्यूक्लियर कमांड ऑथारिटी के नियंत्रण में रखा गया है ।
 
विज्ञापन

6 of 9
missiles - फोटो : File Photo
अग्नि-1
डीआरडीओ के द्वारा विकसित अग्नि मिसाइल का पहला प्रक्षेपण 1989 में हुआ था । अग्नि की मारक क्षमता 1250 किमी तक है । अग्नि-1 से परमाणु हथियारों को भी लांच किया जा सकता है ।
विज्ञापन

7 of 9
missiles - फोटो : demo
अग्नि-2 
अग्नि-2 को अग्नि-1 का विकसित रूप किया जा सकता है । इसकी कुल मारक क्षमता 2000 किमी तक है और इसकी मारक क्षमता की रेंज में पूरा पाकिस्तान आ सकता है । 

8 of 9
missiles - फोटो : File Photo
अग्नि-5
अग्नि- 5 भारत की सबसे आधुनिक मिसाइलों में से एक है ।  इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है । अग्नि-5 मिसाइल का निशाना गजब का है। यह 20 मिनट में पांच हजार किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है । भारत इसे वेपन ऑफ पीस की संज्ञा देता है । 
विज्ञापन

9 of 9
missiles - फोटो : File Photo
आकाश
ये भारत द्वारा स्वदेशीय निर्मित,ज़मीन से हवा में निकट दूरी पर मार करने वाली मिसाइल है। जमीन से हवा में हमला करने वाली इस 720 किग्रा की मिसाइल से आसमान से आ रहे किसी भी दुश्मन का अंत किया जा सकता है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें