फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के इस मायाजाल में फंस गया ISIS वाला गाजी बाबा, देखिए पहली बार बड़ा खुलासा

Sat, 22 Apr 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
isis
देश की सबसे खुफिया जानकारी ये है कि लड़कियों के मायाजाल में फंस कर गाजी बाबा ISIS के लिए काम करने लगा। पहली बार ISIS के इस मॉड्यूल का चौंकाने वाला खुलासा देखिए
विज्ञापन

2 of 10
isis
छह राज्यों की पुलिस के संयुक्त अभियान में पकड़ा गया आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट  (अाइएस) का एजेंट गाजी बाबा जालंधर के बस्ती शेख में ढाई वर्षो से रह रहा था। वह हनी ट्रैप से फेसबुक के जरिए इस्लामिक स्टेट के जाल में फंसा और उससे जुड़ा था।
 
विज्ञापन

3 of 10
isis
गाजी बाबा के परिवार के अन्य सदस्य करीब 10 साल पहले से जालंधर व कपूरथला में रह कर कपड़े सिलने व गमले बनाने का काम कर रहे हैं। गाजी बाबा ने जालंधर आने के बाद फेसबुक के जरिए खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के संपर्क में आया था। 

4 of 10
isis
इसके बाद से लगातार वह फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के जरिए इस्लामिक स्टेट के संपर्क में था। वीरवार को मुंबई, जालंधर, नरकटीगंज, बिजनौर और मुजफ्फरपुर में रह रहे इस्लामिक स्टेट के कथित आतंकियों के ठिकानों पर छह राज्यों की पुलिस ने संयुक्त कारवाई कर बड़ी सफलता हासिल की।
विज्ञापन

5 of 10
isis
गाजी बाबा यूपी के उन्नाव से ढाई साल पहले जालंधर आया था। गाजी बाबा का पिता, चाचा व परिवार के करीब 12 सदस्य 10 साल पहले जालंधर व कपूरथला में आकर कपड़े सिलने व गमले बनाने का काम कर रहे थे।  तीन साल पहले जब गाजी बाबा जालंधर आया, तो पहले वह भुलत्थ में रह रहे अपने पिता के पास गया, लेकिन  उसने जालंधर में अपना ठिकाना बना लिया। 
विज्ञापन

6 of 10
d - फोटो : Demo pic
उसके पिता भुलत्थ में गमले बनाने का काम करते हैं। जालंधर आने के बाद वह अपने रिश्तेदार के जरिए एक बुटीक में काम करने लगा और बस्ती शेख में रहने का ठिकाना बनाया। इसके बाद वह फेसबुक के जरिए इस्लामिक स्टेट के साथ सीधे संपर्क में आया। 
विज्ञापन

7 of 10
facebook - फोटो : Demo pic
गाजी बाबा के साथ फेसबुक पर पहले सुंदर लड़कियों की फोटो लगी आइडी के जरिए इस्लामिक स्टेट के सदस्य चैट करते थे। इसके बाद मैसेंजर के जरिए उसकी बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और कुछ ही समय में गाजी बाबा के सामने इस्लामिक स्टेट की तस्वीर स्पष्ट हो गई और आतंकी मॉड्यूल को लेकर उसकी ट्रेनिंग शुरू की गई।

8 of 10
ISIS
 धीरे-धीरे गाजी बाबा इस्लामिक स्टेट के जाल में फंसता गया और एक्टिव सदस्य बन गया। इंटेलिजेंस के अनुसार गाजी बाबा ने फेसबुक पर एक फर्जी आइडी भी बनाई, जिसके और गुप्त संदेशों का आदान प्रदान उसी के जरिए होता था। उसने आइएस को भी मेल भेजे हैं या नहीं इसकी जांच हो रही है।

9 of 10
ISIS
गाजी बाबा ने राशन कार्ड बनवाने के बाद जालंधर के पते पर ही पासपोर्ट भी बनवाने की तैयारी में था। उसे इसी साल इस्लामिक स्टेट के स्लीपर सेल ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजने की तैयारी में थे। इसीलिए उसे पासपोर्ट बनवाने को कहा गया था। 
विज्ञापन

10 of 10
isis
पासपोर्ट बनवाने के लिए संबंधित सरकारी दस्तावेजों को पूरा करने की हिदायतें उसे फेसबुक पर दी गई थी कि किस प्रकार से पासपोर्ट कहां-कहां से बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें