सैफई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए रोके जाने पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार तानाशाह की तरह बर्ताव कर रही है। सरकार ने अब तक जनहित में कोई काम नहीं किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
अखिलेश यादव
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ के नसिरापुर व औरास के सई नदी पुल पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 4
अखिलेश यादव
कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों और नौजवानों के कल्याण के लिए 6 माह का समय मांगा था। सरकार को एक साल का समय हो गया। जनहित में कोई काम नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि पार्टी अब गांव-गांव आंदोलन शुरू करेगी। उनकी सरकार बनती है तो हल्के वाहनों का आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल माफ किया जाएगा। वहीं गंजमुरादाबाद में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।