यूपी के डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा ने रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहे कानपुर मंडल योगा एसोसिएशन व एमएचपीएल की ओर से आयोजित यूपी योग महोत्सव व योग चैंपियनशिप को संबोधित करते हुए योग के फायदे बताए। इस मौके पर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव कानपुर के लोगों से अपने चिर परिचित अंदाज में मिले।
विज्ञापन
2 of 5
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
योग को माध्यमिक शिक्षा में शारीरिक शिक्षा में शामिल किया जाएगा जिससे योग गुरुओं को रोजगार मिलेगा और बच्चों को भी पढ़ाई के साथ-साथ योग की जानकारी होगी। जून में दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है यह श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। यह विचार यूपी के डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन
3 of 5
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
उन्होंने कहा कि आयोजन के लिए शहरवासी बधाई के पात्र है। वैसे तो कानपुर को कई बातों के लिए जाना जाता है लेकिन वर्तमान में प्रदूषण के लिए अधिक जाना जा जा रहा है। इसलिए आप लोग योग का अपनाकर प्रदूषित वातावरण से बच सकते है।
4 of 5
राजू श्रीवास्तव
स्वच्छता अभियान के ब्रांड अंबेसडर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने नवरत्नों में मुझे शामिल कर न सिर्फ कानपुर शहर का मान बढ़ाया बल्कि अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े कलाकारों के बीच मुझे भी स्वच्छता अभियान से जोड़ा है।
राजू श्रीवास्तव ने कानपुर के लोगों से कहा कि सभी लोग योग करें और स्वस्थ्य शरीर बनाएं। कानपुर मंडल योग एसोसिएशन के चेयरमैन सुरेंद्र मैथानी ने सभी को सम्मानित किया। इससे पहले सुबह सत्र में पद्मश्री भारत भूषण महाराज ने लोगों को योग कराया।