दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज दिल्ली का बजट पेश किया जिसमें उन्होंने दिल्ली की जनता की सराहना करने के साथ ही दिल्ली सरकार की तारीफ से अपने भाषण की शुरूआत की। उन्होंने कहा सरकार का काम सिर्फ जनता का पैसा खर्च करना नहीं ये देखना है कि जनता को कितना लाभ मिला है। सिसोदिया ने कहा हमारी सरकार भष्टाचार के किसी कृत्य पर कार्यवाही करने में देर नहीं लगाती। पहली बार मूल सुविधाएं व्यावहारिक रूप से उपलब्ध कराया गया। सिसोदिया ने ऑड-ईवन को सफल बनाने के लिए भी दिल्लीवासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। आगे तस्वीरों में देखिए इस बजट में दिल्ली सरकार ने क्या नई घोषणाएं की और आम आदमी को क्या नईं सौगातें दीं...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 16
सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में लगेंगे वाई-फाई, जीपीएस और सीसीटीवी। सुरक्षित होगी यात्रा।
विज्ञापन
3 of 16
ई-डिस्ट्रिक्ट प्लान तैयार हुआ जिससे दिल्लीवालों को हुई सुविधा। ये काम न बीजेपी ने किया न कांग्रेस ने।
4 of 16
आम आदमी पार्टी महिला सशक्तिकरण की बात नहीं करती बल्कि इसे असल धरातल पर साकार कर दिखाती है। महिलाओं के लिए अलग शौचालय इसका उदाहरण है।
विज्ञापन
5 of 16
छात्राओं के लिए अलग शौचालय।
विज्ञापन
6 of 16
दिल्ली की मोहल्ला क्लिनिक का उल्लेख अमेरिका के अखबार वॉशिंगटन पोस्ट तक ने किया। सरकार ने 'मोहल्ला रक्षक दल' बनाने का प्रस्ताव भी बजट में रखा।
विज्ञापन
7 of 16
पब्लिक यातायात की बेहतरी के लिए 2000 नई क्लस्टर और नॉन एसी बसें चलाई जाएंगी।
8 of 16
आनंद विहार से पीरागढ़ी तक बनने वाली एलिवेटेड रोड इस रूट पर चलने वालों के लिए होगी वरदान।
9 of 16
दो नए आईटीआई शुरू। 3 नए आईटीआई और पांच पॉलिटेक्निक होंगे शुरू।
10 of 16
मोहल्ला रक्षक दल के लिए आवंटित किए गए 200 करोड़ रुपए।
11 of 16
ऑड-ईवन के दौरान वायु का प्रदूषण मापने के लिए अभी 6 केंद्र हैं, 3 और नए केंद्र जल्द ही स्थापित किए जाएंगे।
12 of 16
20 हजार लीटर मुफ्त पानी दिए जाने के बावजूद दिल्ली जलबोर्ड को हुआ 178 करोड़ का लाभ और लोगों ने पानी भी बचाया।
बिल बनाओ इनाम पाओ से सरकार को पिछले महीने मिला 1 करोड़ का अतिरिक्त टैक्स। प्लास्टिक वेस्ट पर 5 प्रतिशत वैट। राजस्व 31 प्रतिशत ज्यादा इकट्ठा हुआ। भाषा और संस्कृति पर 54 करोड़ का अनुदान। 490 करोड़ रुपए हुए अवैध कॉलोनियों के लिए आवंटित।