CM आवास में जाते ही त्रिवेंद्र ने किया यह काम, घर वालों से लेकर अधिकारी भी हो गए हैरान
Fri, 31 Mar 2017 12:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने विधिवत पूर्जा अर्चना करते हुए न्यू कैंट रोड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया।
इस दौरान उन्होंने सबसे पहले जो काम किया उसे सुनकर परिवार वाले ही नहीं बल्कि अधिकारी भी हैरान रह गए।
उन्होंने प्रदेश में पानी की कमी को देखते हुए आवास में बनाए गए स्वीमिंग पूल को बंद करने के निर्देश दिए।
जैसे ही उन्होंने यह कहा तो उनकी धर्मपत्नी सुनीता रावत और उनकी दोनों बेटियां हैरान रह गई।
लेकिन सीएम रावत का कहना है कि अगर प्रदेश में पानी की कमी है तो पहले उसे दूर किया जाएगा।
वैसे भी हम साधारण लोग हैं हमें स्वीमिंग पूल की जरूरत नहीं है। अगर इससे लोगों को भला होगा तो यह बेहतर रहेगा।