फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में योगी की ताजपोशी पर उत्तराखंड में ऐसे मना जश्न, देखें तस्वीरें

Mon, 20 Mar 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक के पंचूर गांव में जन्मे योगी आदित्यनाथ के रविवार को उत्तर प्रदेश की कमान संभालने पर उनके गांव पंचूर में जश्न का माहौल रहा। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
उनके परिजनों और ग्रामीणों ने होली और दीवाली एक साथ मनाई। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे। यूपी ही नहीं इसका लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
रविवार दोपहर में योगी आदित्यनाथ के शपथ-ग्रहण समारोह को देखने के लिए यमकेश्वर के ग्रामीण अपने घरों में टीवी सेटों पर चिपके रहे। 

4 of 8
- फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ के शपथ लेते ही ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर उनके माता-पिता, भाई-बहनों समेत सभी परिजनों को बधाई दी। उनके परिवारीजनों की खुशी का ठिकाना हीं नहीं रहा। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ के 84 वर्षीय पिता आनंद सिंह और 79 वर्षीय माता सावित्री देवी को विश्वास है कि वह यूपी को उत्तम प्रदेश बनाएंगे। उनके यूपी के सीएम बनने से उत्तराखंड को भी लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
पिता आनंद सिंह बिष्ट बताते हैं कि वर्ष 1994 में संन्यास धारण करने के बाद योगी आदित्यनाथ कई बार सांसद बीसी खंडूड़ी के चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड और यमकेश्वर क्षेत्र आए थे।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1999 में वह छोटे भाई शैलेंद्र मोहन सिंह और वर्ष 2013 में वह महेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए गांव पहुंचे थे। कोटद्वार पीजी कालेज में योगी आदित्यनाथ के साथ पढ़ने वाले सहपाठी उनके सीएम बनने से गद्गद हैं।
विज्ञापन

8 of 8
गढ़वाल महासभा के महासचिव पदमेश बुड़ाकोटी का कहना है कि योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 1991-92 में कोटद्वार पीजी कालेज छात्रसंघ में एबीवीपी से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें