फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JIO की सफलता से अंबानी हुए उत्तराखंड पर मेहरबान, तोहफे में दी ये सौगात

Mon, 20 Mar 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : file photo
र‌िलाइंस ज‌ियो की सफलता को लेकर मशहूर उद्योगपत‌ि मुकेश अंबानी उत्तराखंड पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गए हैं। उन्होंने उत्तराखंड को एक खास तोहफा भी द‌िया है।
विज्ञापन

2 of 6
​उद्योगपति मुकेश अंबानी ने केदारनाथ धाम में आगामी यात्रा में बाबा केदार के श्रृंगार में उपयोग होने वाले चंदन के लिए 60 लाख रुपये की धनराशि दी है।  अंबानी ने रिलायंस समूह की विशेष स्कीम ‘जियो’ की सफलता पर बाबा केदार के श्रृंगार के लिए धनराशि दी है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
बता दें कि अंबानी पिछले वर्ष अपने परिवार के साथ धाम पहुंचे थे। तब उन्होंने भगवान आशुतोष की महाभिषेक पूजा आयोजित कर रिलायंस जियो की सफलता के लिए विशेष पूजन भी कराया था। उन्होंने कहा था कि 

4 of 6
अगर यह प्रयोग सफल रहा तो वे वर्ष 2017 की यात्रा में बाबा केदार के श्रृंगार में उपयोग होने वाले चंदन सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि अब जियो को मिल रही सफलता से अभिभूत होकर अंबानी ने 60 लाख रुपये की धनराशि मंदिर समिति को दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
 उन्होंने अन्य सुविधाओं के लिए भी हरसंभव मदद की बात कही है। अंबानी परिवार सहित इस वर्ष भी धाम की यात्रा पर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें