फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शाह के रोड शो में जमकर नाचे हिमाचल के विधायक

Thu, 04 May 2017 12:47 PM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 6
दो दिवसीय दौरे पर पालमपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिमाचल के विधायक जमकर नाचे। हिमाचल भाजपा में धूमल-शांता और नड्डा गुट की पसरी भ्रांतियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एयरपोर्ट पर उतरते ही दूर करना शुरू कर दिया। सुबह 11.50 बजे अमित शाह कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचे। हवाई जहाज से उतरने के बाद प्रस्थान स्थल तक अमित शाह और नड्डा साथ-साथ आए। धूमल और शांता उनके पीछे रहे। एयरपोर्ट पर खुली जीप फूलों से सजाई गई थी। इसमें अमित शाह ने प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, जेपी नड्डा और सतपाल सत्ती को साथ खड़ा किया। धूमल शाह के दाईं ओर, शांता कुमार बाईं ओर बगल में, नड्डा और सत्ती बाईं ओर ही शांता के बाद खड़े किए गए थे।
विज्ञापन

2 of 6
इसके बाद एयरपोर्ट से लेकर हाईवे तक आधा किलोमीटर का रोड शो खुली जीप में निकाला गया। सड़क के दोनों ओर से हजारों कार्यकर्ताओं ने खुली जीप पर गुलाब के फूलों की वर्षा की। करीब आधे घंटे तक चले रोड शो में कार्यकर्ता अमित शाह की एक झलक पाने को बेताब थे। खचाखच भीड़ में टिकट के तलबगार अमित शाह को अपना-अपना गुलदस्ता भेंट कर रहे थे। कुछ दूरी तक अनुराग ठाकुर भी जीप के आगे चले रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सख्त हिदायत के चलते रोड शो के दौरान किसी भी टिकट के तलबगार ने अपने-अपने नेता के नारे न लगाकर सिर्फ अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी की। रोड शो में बैंडबाजे और पंजाबी भंगड़े के साथ जमकर नारेबाजी हो रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
कांगड़ा एयरपोर्ट के बाहर जैसे ही अमित शाह ने हिमाचल टीम के साथ खुली जीप में रोड शो निकाला तो धर्मशाला से पूर्व मंत्री किशन कपूर पारंपरिक गद्दी वेशभूषा में डांस करते हुए आगे बढ़े। उनके साथ पारंपरिक गद्दी वेशभूषा में भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी डांस करते हुए रोड शो में शामिल हुए। कपूर ने कार्यकर्ताओं सहित अमित शाह को गद्दी टोपी, शाह और एक तस्वीर भेंट की। कपूर को डांस करते हुए शाहपुर से विधायक सरवीण चौधरी भी खुद को नहीं रोक पाईं। वह कपूर के साथ डांस करती हुई आधा किलोमीटर के रोड शो में शामिल हुईं।

4 of 6
रोड शो खत्म होने के बाद अमित शाह और हिमाचल नेतृत्व जीप से उतरा। इसके बाद अमित शाह ने जेपी नड्डा को अपनी गाड़ी में बिठा लिया और पालमपुर की ओर निकले। जबकि, शांता, धूमल और सत्ती अलग गाडिय़ों में काफिले में शामिल हुए। पालमपुर के दरंग में 12.45 बजे अमित शाह का काफिला पहुंचा। यहां पर भी खुली जीप में करीब आधा किलोमीटर तक शाह ने हिमाचल भाजपा टीम के साथ रोड शो निकाला। हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा के साथ भाजपा के पक्ष में सियासी माहौल गर्मा दिया। पालमपुर के मैंझा रोड पर बुड्डामल पैलेस पर भी अमित शाह का जोरदार स्वागत हुआ। यहां पर लंच के टेबल पर शाह ने धूमल और शांता को अपने अगल बगल में बिठाया। नड्डा और सत्ती को धूमल के पास बिठाया और हिमाचल भाजपा की फीडबैक ली।
विज्ञापन

5 of 6
एयरपोर्ट के बाहर रोड शो के दौरान अमित शाह अचानक अपने ही एक सुरक्षा कर्मी पर गुस्सा हो गए। जेड प्लस सिक्योरिटी के घेरे को खचाखच भीड़ तोडने की कोशिश कर रही थी। एक सुरक्षा कर्मी को कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को धक्का मारते हुए शाह ने देख दिया। इस पर शाह गुस्सा हो गए। उन्होंने सुरक्षा कर्मी को बुलाकर ऐसा करने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांगड़ा एयरपोर्ट से लेकर पालमपुर तक भाजपा ने अमित शाह के स्वागत में बनाए बैनर पेड़ों पर कीलें ठोंककर चिपका दिए थे। हाईवे पर कोर्ट के आदेशों की सरेआम उल्लंघना हो रही थी। प्रदेश नेतृत्व ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें