हिमाचल में आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल टीजीटी के 1700 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय 50 फीसदी पद टेट मेरिट और 50 फीसदी पद बैच वाइज भरेगा।
विज्ञापन
2 of 8
बैच वाइज भर्ती के लिए जिला रोजगार कार्यालयों से 15 मई तक ब्यौरा मांगा गया है। निदेशालय ने आवेदकों से 15 मई तक जिला उपनिदेशकों के पास आवेदन करने को भी कहा है। 850 पद हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भरे जाएंगे। प्रारंभिक निदेशालय के निदेशक मनमोहन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
3 of 8
हिमाचली उम्मीदवारों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि जो भी आवेदक प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में नौकरी का इच्छुक न हो, वे साक्षात्कार के लिए न आएं। बैच वाइज भर्ती के तहत भी टेट की मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
4 of 8
उल्लेखनीय है कि हिमाचल मंत्रिमंडल ने बीते माह हुई बैठक में प्रदेश में शिक्षकों के 3900 पद भरने का फैसला लिया था। 2200 पदों पर बीते सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
5 of 8
बैच वाइज भर्ती के तहत प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय टीजीटी आर्ट्स के 315, टीजीटी नॉन मेडिकल के 197 और टीजीटी मेडिकल के 85 पद भरेगा। एक्स सर्विस मैन और स्पोर्ट्स कोटे के 253 शेष पदों के लिए निदेशालय जल्द आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन
6 of 8
टीजीटी आर्ट्स में जनरल कोटे से 131, ओबीसी से 76, एससी से 94, एसटी के 14 पद भरे जाएंगे। टीजीटी नॉन मेडिकल में जनरल कोटे से 82, ओबीसी से 44, एससी से 64 और एसटी से 7 पद भरे जाएंगे। टीजीटी मेडिकल में जनरल कोटे से 32, ओबीसी से 24, एससी 25 और एसटी से 4 पद भरे जाएंगे। 18 से 45 आयु के लोगों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
7 of 8
टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल में जनरल कोटे का साल 1999 का बैच चल रहा है। इसी कोटे के तहत बीपीएल का आर्ट्स में 2001, नॉन मेडिकल में 2002, मेडिकल में 2004 का बैच चल रहा है। ओबीसी कोटे के तहत आर्ट्स में अनारक्षित का 2003, बीपीएल का 2004, नॉन मेडिकल में अनारक्षित का 2001, बीपीएल में 2005, मेडिकल में अनारक्षित का 2005, बीपीएल का 2010 का बैच चल रहा है।
एससी कोटे के तहत आर्ट्स में अनारक्षित का 2003, बीपीएल का 2005, नॉन मेडिकल में अनारक्षित का 2005, बीपीएल में 2009, मेडिकल में अनारक्षित का 2005, बीपीएल का 2010 का बैच चल रहा है। एसटी कोटे के तहत आर्ट्स में अनारक्षित का 2002, बीपीएल का 2007, नॉन मेडिकल में अनारक्षित का 2006, बीपीएल में अप टू डेट, मेडिकल में अनारक्षित का 2005, बीपीएल का 2010 का बैच चल रहा है।