फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?

विज्ञापन
1 of 11
5 लोगों का स्टाफ होने के बावजूद नकाबपोश लुटेरे बैंक की कैश वैन से सवा करोड़ का कैश लूट ले गए लुटेरे। वारदात मोहाली में हुई। तस्वीरों में देखिए, पूरी वारदात।
विज्ञापन

देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?

2 of 11
मोहाल के सेक्टर-80 स्थित मोहाली-सुखगढ़ रोड पर शराब ठेके के पास सोमवार को सुबह फॉर्च्यूनर सवार छह नकाबपोश लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में एक्सिस बैंक की एक करोड़ 34 लाख रुपये से भरी कैश वैन छीनकर ले गए। लूट वाली जगह पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी जांच करते हुए।
विज्ञापन

देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?

3 of 11
लुटेरों ने कार का पीछा किया, फिर सुनसान जगह पर कैश वैन पर टक्कर मारी और उन्हें रुकने पर मजबूर किया। बदमाशों ने बैंक कर्मियों पर मिर्च का पाउडर फेंका और कैश से भरी वैन व हथियार लेकर फरार हो गए। लूट की इस वारदात के वक्त कैश वैन में दो सुरक्षाकर्मी, एक ड्राइवर, एक हेल्पर और एक सुपरवाइजर थे।

देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?

4 of 11
लुटेरे वैन से कैश निकालकर वैन व हथियारों को पास के गांव दुराली के खेतों में छोड़ गए। पुलिस ने वारदात में लुटेरों द्वारा प्रयोग की गई फॉर्च्यूनर को सेखनमाजरा गांव से शाम को बरामद कर लिया। यह वही फॉर्च्यूनर थी जो कि लुटेरों ने सेक्टर-79 में प्रॉपर्टी डीलर से पिस्तौल के बल पर लूटी थी।
विज्ञापन

देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?

5 of 11
कैश वैन लूटने की घटना सोमवार को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हुई। एक्सिस बैंक की कैश वैन सेक्टर-34 चंडीगढ़ स्थित हेड ऑफिस से 1.34 करोड़ लेकर राजपुरा एक्सिस बैंक की शाखा के लिए निकली थी। कैश वैन एसआईपीएल सुरक्षा एजेंसी की थी। बैंक कर्मियों ने राजपुरा जाने के लिए मोहाली का रास्ता चुना था।
विज्ञापन

देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?

6 of 11
व्हाइट रंग की फॉर्च्यूनर ने कैश वैन का पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन बैंक कर्मियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जैसे ही कैश वैन सेक्टर-79 से वेब एस्टेट वाले 200 फुट चौड़ी सड़क पर खरड़-लांडरां रोड पर सुखगढ़ की तरफ बढ़ी और ठेके से थोड़ा आगे निकलते ही फॉर्च्यूनर कार ने कैश वैन को ओवर टेक किया।
विज्ञापन

देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?

7 of 11
इसके बाद बदमाशों ने कैश वैन के ड्राइवर की साइड पर फॉर्च्यूनर को टकराया। वैन का बैंलेंस बिगड़ गया। कार में सवार नकाबपोशों ने वैन पर कुल्हाड़ियों और रॉडों से हमला कर दिया। उन्होंने कैश वैन में सवार चारों लोगों की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डालने का प्रयास किया। लेकिन उसमें वह कामयाब नहीं हो पाए।

देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?

8 of 11
तुरंत ड्राइवर के सिर पर गन लगाकर उससे कैश वैन की चाबी छीन ली। साथ ही एक-एक कर चारों लोगों से हाथ ऊपर करवाकर नीचे उतारा। इसके बाद बदमाश कैश वैन को लेकर लांडरां-खरड़ की तरफ भाग गए। खरड़-बनूड़ रोड पर पहुंचते ही वे कैश वैन को बनूड़ से दुराली-मनौली लिंक सड़क पर कैश वैन को ले गए।

देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?

9 of 11
खेतों में आगे जाकर उन्होंने कैश वैन, दो नोटों के खाली ट्रंक और एक पिस्टल छोड़कर चले गए। वह मनौली की तरफ बढ़े साथ ही कुछ दूरी पर चलने पर उन्होंने कुछ और नोटों के ट्रंक खाली करके फेंके। इसके बाद वह सीधे मनौली पुल पर पहुंचे। वहां अपने मॉस्क, दस्ताने, एक पिस्तौल और लाल मिर्च का पाउडर फेंका।

देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?

10 of 11
घटना के बाद एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद जिले की सारी सीमाओं पर अलर्ट घोषित कर दिया गया। वहीं,राज्य के अन्य जिलों व पड़ोसी राज्यों को भी लूट के बारे में अलर्ट भेजा गया। ताकि आरोपियों को काबू किया जा सकें।
विज्ञापन

देखिए, 5 मिनट में कैसे लूटा बैंक का सवा करोड़ कैश?

11 of 11
लूट की वारदात के कुछ समय बाद ही पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। पहले पुलिस को दुराली गांव से दो ट्रंक, कैश वैन, एक रिवाल्वर, एक अतिरिक्त बैग, सिक्योरिटी गार्डों के बैग व खाना मिला। उसी सड़क पर कुछ और ट्रंक मिले। इसके बाद मनौली पुल के नीचे से नकाब, मिर्चें व अन्य सामान बरामद हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें