परमट में छात्र पीयूष कटियार (18) हत्याकांड मामले में पुलिस ने एफएम कालोनी निवासी एक युवती से पूछताछ की। युवती ने बताया है कि वारदात के समय वह कंपाउंड के पास थी। इस दौरान उसने पीयूष के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी थी।
विज्ञापन
2 of 5
हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस
वह मदद की गुहार लगा रहा था। कुछ समझ नहीं आया तो वह घर चली गई थी। पुलिस ने युवती की जानकारी के आधार पर दो युवकों को उठाया है। परमट के नौघड़ा निवासी पीयूष कटियार की 18 अप्रैल की रात हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
पियूष के पिता
- फोटो : अमर उजाला
उसका क्षत विक्षत शव बक्कल कंपाउंड में मिला था। डेढ़ माह बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि युवती पीयूष की मित्र थी। दोनों में अच्छी बातचीत होती थी।
4 of 5
पियूष की हत्या के बाद गमगीन परिवार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बयान में उलझी पुलिस
युवती ने तमाम जानकारियां पुलिस को दी हैं। इनमें से कई गले से नहीं उतर रही हैं। पीयूष के मदद की गुहार लगाने की जानकारी देने में देरी के सवाल पर भी वह कोई जवाब नहीं दे पाई। पुलिस उससे बार-बार पूछताछ कर रही है।
पियूष की हत्या के बाद गमगीन पिता
- फोटो : अमर उजाला
तीस लोगों से हो चुकी पूछताछ
मामले में पुलिस तीस से अधिक लोगों से पूछताछ और आशनाई, पारिवारिक रंजिश से लेकर लेनदेन के बिंदुओं पर जांच कर चुकी है। अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ। पीयूष के एक दोस्त ने इस युवती के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की।