पुलिस पहुंची तो कार से धुआं निकल रहा था।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपाट-कापू मार्ग पर लावारिस हालत में मिली कार
जानकारी के मुताबिक, दर्शनीय स्थल मैनपाट के मेहता प्वाइंट से होकर कापू की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह लोगों ने जलती हुई एक कार देखी। कार लावारिस हालत में खड़ी हुई थी। लोग पास में पहुंचे तो देखा कि कार के पीछे की सीट पर एक नरकंकाल है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मैनपाट थाना प्रभारी विजय प्रताप और रायगढ़ के कापू थाना प्रभारी बीएस पैकरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।