ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया मतदान
राज्य के मंत्री और दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। जिसके बाद ताम्रध्वज साहू ने कहा कि लोकतंत्र के इस 'महापर्व' में मैं सभी से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। यह अच्छे जन प्रतिनिधियों को चुनने का 'महापर्व' है और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए। मतदाताओं में भारी उत्साह है। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। हम 75 पार का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।