फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से बने भोग से महकेगा अयोध्या का महाभंडारा, 11 ट्रकों से भेजा गया 3 हजार कुंतल चावल

Sat, 30 Dec 2023 06:28 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Ayodhya Ram temple: अयोध्या में तैयार हो रहे श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस दौरान भव्य महाभंडारा होगा। इस भंडारे में छत्तीसगढ़ के सुगंधित बासमती चावल से बना भोग प्रभु श्रीराम को अर्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
चावल से भरे 11 ट्रकों को रवाना करते सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या में तैयार हो रहे श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसके बाद भव्य महाभंडारा होगा। इस भंडारे में छत्तीसगढ़ के सुगंधित बासमती चावल से बना भोग प्रभु श्रीराम को अर्पण किया जाएगा।


विज्ञापन

2 of 6
भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए तीन हजार कुंतल चावल भेजा गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय ने आज  यानी शनिवार को भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए तीन हजार कुंतल चावल भेजा। 11 ट्रकों से चावल रवाना किया गया। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर से अयोध्या के श्रीराम मंदिर के लिए चावल रवाना किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन ने सीएम को लड्डूओं से तौला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर सभी ट्रकों को रवाना किया। छत्तीसगढ़ के सुगंधित बासमती चावल से अयोध्या का महाभंडारा महकेगा। महाभंडारे में प्रसाद के रूप में चावल से बना भोग बांटा जाएगा। दरअसल छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका और भगवान राम का ननिहाल है।

4 of 6
11 ट्रकों से भेजा गया 3 हजार क्विंटल चावल तीन दिन बाद अयोध्या पहुंचेगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम साय छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित सुगंधित चावल अर्पण समारोह में शामिल हुए। 11 ट्रकों से भेजा गया 3 हजार क्विंटल चावल तीन दिन बाद अयोध्या पहुंचेगा।
विज्ञापन

5 of 6
सीएम श्रीराम मंदिर में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान सीएम श्रीराम मंदिर में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्रीराम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस दौैरान छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे। इस दौरान राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री साय को लड्डूओं से तौलकर उनका सम्मान किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें