फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरवी मोबाइल के लिए दोस्त की हत्या: सातवीं का छात्र नहीं लौटा रहा था, नाबालिग ने गला घोंटकर पत्थर से कुचला सिर

Wed, 28 Dec 2022 05:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर

सार

आरोपी रुपये देने के लिए तैयार था, लेकिन अमन मोबाइल लौटाने को तैयार नहीं हो रहा था। इस पर आरोपी नाबालिग ने गला दबाकर अमन को रास्ते में पटक दिया। फिर सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मोबाइल से सिम निकाला और उसे तोड़कर फेंक दिया। 
विज्ञापन
1 of 6
अमन सोनवानी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में सातवीं कक्षा के छात्र की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने छात्र के ही नाबालिग दोस्त को पकड़ा है। आरोपी ने अपना मोबाइल छात्र के पास गिरवी रखा था। वह रुपये देने के बाद भी नहीं लौटा रहा था। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने पहले छात्र का गला दबाया और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें...छात्र की गला घोंटकर हत्या: 10 दिन से लापता था सातवीं का छात्र, सड़क किनारे मिला शव, गले पर रस्सी का निशान
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
घर से खाना खाकर निकला, फिर नहीं लौटा
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत भटगांव वार्ड-8 निवासी अमन सोनवानी (14) पुत्र संतराम सोनवानी 15 दिसंबर की सुबह 11 बजे घर से खाना खाकर निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर अमन की मां फुलेश्वरी सोनवानी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने भी तलाशा, पर कोई जानकारी नहीं मिली। 
विज्ञापन

3 of 6
बच्चे का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 दिन बाद सड़क किनारे मिला शव
इस बीच भटगांव के दुग्गा खदान के पास नीली झील मार्ग पर रविवार दोपहर एक बच्चे का शव पड़ा दिखाई दिया। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के अमन का होने की आंशका जताई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने शव की शिनाख्त अमन के रूप में कर ली। उसके गले में रस्सी के निशान मिले हैं। आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। 

4 of 6
रामकृष्ण साहू, एसपी, सूरजपुर। - फोटो : social media
मोबाइल गायब होने से मिला सुराग
एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि जांच के दौरान अमन के पास जो  मोबाइल था, नहीं मिला। इस पर संदेह हुआ। छात्र के दोस्तों से इस बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि मोबाइल और पैसों के लेन-देन को लेकर उसका अपने ही एक साथी से विवाद चल रहा था। जिस दिन छात्र लापता हुआ है, उस दिन भी आखिरी बार उसे उसी दोस्त के साथ देखा गया था। इस पर पुलिस ने अमन के दोस्त को पूछताछ के लिए बुलाया। 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
हत्या की बात आरोपी ने स्वीकार की
पुलिस ने बाल कल्याण अधिकारी के सामने छात्र के दोस्त से पूछताछ की तो उसने मोबाइल लेन-देन में हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस को नाबालिग आरोपी ने बताया कि उसने अपना मोबाइल एक दिसंबर को अमन के पास एक हजार रुपये में गिरवी रखा था। वारदात वाले दिन वह रुपये लेकर गया और अपना मोबाइल वापस मांगा। इसके बाद दोनों साइकिल से खाने-पीने का सामान लेकर नीली झील पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस थाना भटगांव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोबाइल से सिम निकालकर तोड़ दिया
वहां आरोपी और छात्र ने पार्टी की। फिर लौटने के दौरान दोनों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। आरोपी रुपये देने के लिए तैयार था, लेकिन अमन मोबाइल लौटाने को तैयार नहीं हो रहा था। इस पर आरोपी नाबालिग ने गला दबाकर अमन को रास्ते में पटक दिया। फिर सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मोबाइल से सिम निकाला और उसे तोड़कर फेंक दिया। दोनों दोस्तों के पिता मजदूरी करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें