फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham: जिला प्रशासन ने लिया बागेश्वर धाम की व्यवस्थाओं का जायजा, दर्शनार्थियों की उमड़ी भीड़

Tue, 02 Aug 2022 02:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम का मंगलवार को कलेक्टर संदीप जी आर के नेतृत्व में जायजा लिया गया। इस दौरान बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने के लिए तमाम प्रशासन द्वारा खास इंतजाम किए गए, जिससे व्यवस्थाओं में सुधार दिखा। 
विज्ञापन
1 of 3
बागेश्वर धाम में मंगलवार को पहुंचे दर्शनार्थी - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम का मंगलवार को कलेक्टर संदीप जी आर के नेतृत्व में जायजा लिया गया। मंगलवार होने के चलते बड़ी संख्या में दर्शनार्थी बागेश्वर धाम में दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने के लिए तमाम प्रशासन द्वारा खास इंतजाम किए गए, जिससे व्यवस्थाओं में सुधार दिखा। 
विज्ञापन

2 of 3
कलेक्टर के नेतृत्व में जायजा लेने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर ने रेलवे ब्रिज के पास खुले कुंए को ढंकने का निर्देश दिया साथ ही दुकानदारों द्वारा दिए जाने वाले प्रसाद की गुणवत्ता की जांच करने के लिए खाद्य अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए हैं। लाइट, रोड, चौड़ीकरण, शौचालय एवं रास्ते से अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
व्यवस्थाओं का जायजा लेते कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर ने अरोग्य केंद्र पर व्यवस्था दुरुस्त करने एवं बागेश्वर धाम पर डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, सहित तमाम संसाधन उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं।  बागेश्वर धाम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ एएसपी विक्रम एडिशनल सीईओ, एसडीएम राजनगर डीपी द्विवेदी, डीएसपी शशांक जैन, पीडब्ल्यूडी ईई आरएस शुक्ला, एमपीईबी SE, आरईएस, सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें