फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम भूपेश की नई सवारी: काफिले में शामिल हुईं ये स्पेशल कारें, जानें खास नंबर प्लेट का गणित और चुनावी मायने

Sat, 04 Feb 2023 04:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री अब तक पजेरो स्पोर्ट्स मॉडल कार में सफर कर रहे थे। वर्ष 2018 के चुनाव से ठीक पहले पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने इन गाड़ियों को अपने काफिले में शामिल किया था। उस समय इन गाड़ियों का नंबर 004 था।
विज्ञापन
1 of 6
कारों की पूजा-अर्चना करते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले में हाईटेक सुरक्षा मानकों से लैस काले रंग की नई कारों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने निवास परिसर में काफिले में शामिल इन वाहनों की मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सीएम के काफिले में शामिल सभी गाड़ियों को बदल दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
नई नवेली कार में बैठकर रवाना होते होते सीएम भूपेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूजा के बाद मुख्यमंत्री इन नए वाहनों के काफिले में पुलिस लाइन रायपुर हेलीपेड के लिए रवाना हुए। जहां से वो हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के खरसिया के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री  काफिले की पुरानी गाड़ियां करीब पांच साल चल चुकी हैं। सुरक्षा कारणों से इन गाड़ियों को बदला गया है। पुरानी गाड़ियां एक लाख 30 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
रमन सिंह के समय खरीदारी की गई कारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब तक इन कारों में चल रहे थे
मुख्यमंत्री अब तक पजेरो स्पोर्ट्स मॉडल कार में सफर कर रहे थे। वर्ष 2018 के चुनाव से ठीक पहले पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने इन गाड़ियों को अपने काफिले में शामिल किया था। उस समय इन गाड़ियों का नंबर 004 था। उस समय भी इसके चुनावी मायने निकाले गए थे, तब डॉक्टर रमन सिंह अपनी चौथी पारी के लिए चुनावी मैदान में उतरने जा रहे थे, लेकिन जब चुनावी रिजल्ट आया तो मायने कुछ और हो गया। 
 

4 of 6
कारों की विधि विधान से पूजा करते सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टकटकी लगाकर देखते रह गए लोग
चुनावी साल 2023 में मुख्यमंत्री बघेल की सरकारी गाड़ी के नंबर में 23 नंबर का होना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस साल सीएम बघेल इन्हीं खास गाड़ियों से प्रदेश का दौरा करेंगे। काफिले में लाई गई ये नई नवेली ब्लैक एसयूवी कारें जब सड़क पर उतरीं और पुलिस परेड ग्राउंड के लिए रवाना हुई तो राहगीर 
 
विज्ञापन

5 of 6
इन कारों का नंबर प्लेट चर्चा का विषय बना हुआ है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम के लिए खासतौर पर मंगाई गईं
खासतौर पर मुख्यमंत्री के लिए  मंगवाई गई हर एक कार की कीमत 20 लाख से अधिक है। इनमें कुछ गाड़ियां बुलेट प्रूफ सिस्टम से लैस है। सीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इन गाड़ियों को पंजाब में विशेष रूप से कस्टमाइज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चुनावी साल में चर्चा का विषय बनीं ये कारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चर्चा में ये नंबर
मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल सभी कारों का नंबर है CG02BB0023। सबसे बड़ी और खास बात ये है कि कार के नंबर प्लेट में लिखी हुई सीरीज BB।  BB का अर्थ भूपेश बघेल से जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम अपने लकी नंबर 23 को काफी बेहद पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें