पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड में बीजेपी की परिवर्तन रथयात्रा के समापन पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीजीपीएससी घोटाला को लेकर पीएम ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीति को छत्तीसगढ़ के नौजवान भुगत रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के नौजवानों को क्या दिया?
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड में बीजेपी की परिवर्तन रथयात्रा के समापन पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीजीपीएससी घोटाला को लेकर पीएम ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीति को छत्तीसगढ़ के नौजवान भुगत रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के नौजवानों को क्या दिया? पीएससी घोटाला युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है। छत्तीसगढ़ के जिन नौजवानों की नौकरी लगी, उनके सामने भी अनिश्चितता है और जिनको वंचित किया गया उनके साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि जो भी इसके दोषी हैं, भाजपा सरकार बनते ही उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। मोदी ने यानी आपके सपनों को पूरा करने की गारंटी है।
विज्ञापन
2 of 15
पीएम ने रथ पर सवार होकर लोगों का किया अभिवादन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं आपको एक गारंटी देने के लिए आया हूं। यहां के हर सपने को पूरा करने में मोदी कोई कसर बाकी नहीं रखेगा। आप लिख लीजिए। यह मोदी की गारंटी है। आपका सपना मोदी का संकल्प है। छत्तीसगढ़ के हर परिवार का सपना तभी साकार होगा, जब छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार होगी। दिल्ली से कितनी भी कोशिश करूं, यहां की कांग्रेस सरकार उसको फेल करने में डटी रहती है। पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से हजारों करोड़ों रुपए मिला है। रेल हो, बिजली हो, विकास के दूसरे कार्य हों, छत्तीसगढ़ के लिए, आपके लिए पैसे की कोई कमी नहीं रखी।
विज्ञापन
3 of 15
पीएम ने दोनों हाथ हिलाकर किया लोगों का अभिवादन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम ने कहा कि यहां के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी रायगढ़ में हुई राजनीतिक सभा में खुद कहा था कि मैंने केंद्र सरकार से कभी भेदभाव महसूस नहीं किया। सिंहदेव ने जब सच बोला तो कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक तूफान खड़ा हो गया। उन्हें फांसी पर लटकाने के लिए खेल होने लगे, लेकिन सार्वजनिक जीवन में हकीकतों को छिपाया नहीं जा सकता है। पीएम ने मंच से कहा कि हमारा एक ही नेता है कमल। हमारा एक ही उम्मीदवार है कमल। हमारा एक ही लक्ष्य है कमल।
4 of 15
पीएम को देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'गोबर में भी घोटाला'
प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा संगठन बहुत मजबूत है। छत्तीसगढ़ बूथ-बूथ पर हमारा नेटवर्क है। जब तक हर बूथ पर कमल नहीं खिलेगा तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। घर-घर जाएंगे एक-एक मतदाता से मिलेंगे। यहां की कांग्रेस सरकार ने गोबर को भी नहीं छोड़ा है,वहां भी जमकर भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस ने गौ माता के नाम पर भी घोटाला किया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के नौजवानों को क्या-क्या सपने दिखाए थे । उन्हें क्या मिला उन्हें सिर्फ धोखा मिला। छत्तीसगढ़ के नौजवान 6 महीने में समझ गए थे इसलिए जब लोकसभा का चुनाव आया तो भाजपा को जिताया। क्योंकि सभी समझ गए थे धोखा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 15
पीएम को देखने-सुनने सभा स्थल पर उमड़ी भारी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'किसानों के साथ धोखा'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के किसानों को भी हमेशा धोखा दिया है। उनसे झूठ बोला है। यहां के धान किसानों का दाना दाना हम खरीदते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत जिम्मेदारी से बोल रहा हूं। दाना दाना केंद्र की भाजपा सरकार खरीदती है। मोदी सरकार खरीदती है। छत्तीसगढ़ के किसानों का धान खरीद कर 1 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं। यहां के धान किसानों को पैसे केंद्र की भाजपा सरकार देती है और यह कहते हैं कि कांग्रेस सरकार देती है। सच्चाई लोगों तक पहुंचनी चाहिए। मैं फिर आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा किसानों के प्रति समर्पित है। भाजपा की सरकार यहां बनेगी। धान किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजाम किया है। एक-एक पैसा किसान के बैंक अकाउंट में सीधे जाता है। इसमें कोई बिचौलिया ही नहीं है। उनके एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से 1रुपये भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है। मोदी एक रुपए भेजता है तो 100 के 100 पैसे आप तक पहुंचते हैं। पंजा अब एक पैसा नहीं खा सकता। केंद्र की भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित किया। मुश्किल से मुश्किल समय में भी देश में खाद की कमी न हो। यूरिया की एक बोरी दुनिया में करीब 3000 रुपये तक बिकती है और भारत में किसानों को यह बोरी 300 रुपये में मिलती है। कहां 3000 और कहां 300। इसके लिए भारत सरकार की तिजोरी से हजारों करोड़ रुपए खर्च करके किसान को राहत देते हैं। हमारा प्रयास है कि किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठे। कृषि का विकास हो। आपको संतोष हो, आपके सपने पूरे हों तो मेरी ऊर्जा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
6 of 15
लोगों ने मोबाइल के टॉर्च जलाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मां 5 लाख का बिल तेरा यह बेटा देगा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक कल्याण, महिला सम्मान, गरीब उत्थान की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख का इलाज किया जाता है। छत्तीसगढ़ के लाखों गरीब आदिवासी परिवार भी इसका लाभ उठा रहे हैं। दुनिया में सबसे बड़ी योजना है। माताएं बहनें अपनी बीमारी का परिवार को पता नहीं चलने देतीं। उन्हें परिवार की चिंता होती है। बच्चे कर्ज में न डूब जाएं, माताएं पीड़ा सहती हैं लेकिन बेटे को परेशान नहीं होने देती। परिवार पर बोझ नहीं होने देतीं। यह पीड़ा गरीब मां का बेटा समझ सकता है। इसलिए आपके इस बेटे ने गारंटी दी है कि मां तेरा 5 लाख का बिल तेरा यह बेटा देगा। मोदी याने गारंटी काम करने की। एक और गारंटी पूरी कर दी है।
विज्ञापन
7 of 15
पीए मोदी की तस्वीर को लोग अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते दिखे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'कुपोषण से बच्चों की मौत'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासन में अनेकों छोटे-छोटे बच्चों की कुपोषण से मौत की खबरें आई हैं। यह कितनी पीड़ा दायक स्थिति है। किसी सरकार की इससे बड़ी विफलता भला और क्या हो सकती है। कांग्रेस सरकार ने इस खौफनाक सच्चाई को दबा कर रखा है। छुपा कर रखा है। कांग्रेस नेताओं को अपने बच्चों के जीवन से बहुत सरोकार है लेकिन आपके बच्चों के जीवन से कांग्रेस वालों को कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें तो अपने ही बच्चों की जिंदगी बनानी है। केंद्र की भाजपा सरकार का प्रयास है कि यहां से जो खनिज संपदा निकलती है, इसका एक हिस्सा यहां के विकास में लगना चाहिए। इसके लिए भाजपा सरकार ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाया। इसके तहत छत्तीसगढ़ को भी करोड़ों रुपए दिए गए हैं। जब हमने नियम बनाया तब रमन सिंह जी मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा था कि मेरे बहुत से जिले ऐसे हैं कि इस फंड से इतना पैसा मिलेगा कि पहले कभी नहीं मिला। लेकिन कांग्रेस ने आते ही बंटाधार कर दिया। हमारे छत्तीसगढ़ के दलितों पिछड़ों आदिवासियों के इन पैसों पर भी डाका डाला। कांग्रेस ने यहां शराब घोटाला करके क्या कुछ नहीं कमाया है। यह लोग तो ऐसे हैं गोबर को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने गौ माता के नाम पर भी घोटाला कर दिया।
8 of 15
कैमरे में तस्वीर कैद करते लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
'बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण भाजपा ने दिया'
उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण भाजपा सरकार ने दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। कल ही आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने उस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। कानून बना दिया है। मोदी जो गारंटी देता है, पूरी करता है। लेकिन आपको, ख़ासकर माता बहनों को आगे आना होगा। 30 साल से बिल लटका हुआ था। कांग्रेस और इसके घमंडियां साथी विरोध में थे। इनको लग रहा था कि मोदी ने क्या कर दिया। उनको लगता है कि सारी माताएं बहने मोदी को आशीर्वाद देंगी। इसलिए डर के कारण नए-नए खेल, खेल रहे हैं। न चाहते हुए भी उनको सदन में समर्थन क्यों करना पड़ा। महिलाओं में जागरूकता आई है।इसलिए उनको उनके चरण में आना पड़ रहा है। लेकिन अब उन्होंने नया खेल शुरू किया है। वह बहनों में भी फूट डाल रहे हैं। माताएं बहनें सतर्क रहें। माता बहनों से कहना चाहता हूं कि यह माता बहनों को नई शक्ति देने वाला काम हुआ है। आपकी बेटी का भविष्य उज्ज्वल बनाने का काम हुआ है। मेरी माताएं बहनें झूठ बोलने वालों के झूठ पर न जाएं। आपकी एकता बनी रहनी चाहिए। आपका आशीर्वाद बना रहना चाहिए। नल जल योजना को लेकर उन्होंने कहा कि माता बहनों को घर पर पानी मिलने लगेगा तो यह मोदी मोदी करने लग जाएगी इसलिए माता बहनों को नल से जल न मिले इसलिए योजना को धीरे-धीरे कर रहे हैं। पूरा नहीं कर रहे।
9 of 15
पीएम मोदी भीड़ के बीचो बीच बने रास्ते से जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'आवास की गारंटी'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार को मोदी की योजनाएं और मोदी दोनों पसंद नहीं है। अभी तक 4 करोड़ से अधिक परिवारों को देश में पक्के घर दिए हैं। छत्तीसगढ़ में जब तक भाजपा की सरकार थी, तेजी से गरीबों के घर बना रहे थे लेकिन जैसे ही यहां कांग्रेस की सरकार बनी तो वह घोटाले तलाशने में लगे।लेकिन मोदी ने पक्का इंतजाम कर दिया है। पैसा जनता के पास जाता है तो यह क्या कर रहे हैं। मैं बताना चाहता हूं। यह काम ही नहीं कर रहे। मैं आज एक वादा करना चाहता हूं कि भाजपा सरकार बनने के बाद कैबिनेट का पहला फैसला गरीबों के पक्के घर जो बाकी हैं, तेज गति से पूरे कर हर गरीब को पक्का घर देंगे।
10 of 15
पीएम के रथ को फूलों से सजाया गया था। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'दोबारा आई कांग्रेस सरकार, तो छत्तीसगढ़ का भला नहीं होगा'
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के नेता, कांग्रेस सरकार के उप मुख्यमंत्री जनसभा में रहते हैं तो दिल्ली कभी अन्याय नहीं करती, तो फिर हर एक को खुशी होनी चाहिए, लेकिन पूरी कांग्रेस में तूफान मच गया। भारत सरकार ने अपनी जिम्मेदारी निभाते छत्तीसगढ़ पर कोई उपकार नहीं किया। छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोजेक्ट हमने मंजूर किए हैं। पैसे भी भेजें, लेकिन कांग्रेस सरकार की वजह से रुके हुए हैं या बहुत देरी से चल रहे हैं। हर प्रोजेक्ट में रोक-टोक करने वाली कांग्रेस सरकार अगर यहां दोबारा आई तो छत्तीसगढ़ का भला नहीं होगा।
11 of 15
रथ के आगे आगे प्रदेश की नारी शक्ति छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य करते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत की।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटाले ही घोटाले हो रहे'
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं बिलासपुर बहुत बार आया हूं, जब संगठन का काम करता था तब भी आया, गुजरात में मुख्यमंत्री था तब भी आया था। उस दौरान सीएम रमन सिंह मिलने के लिए मुझे कई बार बुलाते थे। हर बार आपके बीच आया हूं, लेकिन ऐसा उमंग, उत्साह न भूतो ना भविष्यति। मैंने ऐसा उत्साह आज तक नहीं देखा। आज छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है, इसलिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को हटाने और भाजपा को लाने के लिए आप पूरी तरह से जुट जाएं। प्रधानमंत्री अटल जी ने छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को समझते हुए इस प्रदेश का निर्माण किया था। ये वहीं बीजेपी है जिसने छत्तीसगढ़ के लोगों के सामर्थ्य को समझा है। छत्तीसगढ़ का हाईकोर्ट बिलासपुर में है। यह काम बीजेपी ने किया है। यहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय है। यह राजस्व की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े रेलवे जोन में से एक है। इसकी स्थापना भी अटल जी की सरकार के दौरान हुई थी। यानी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा केंद्र में हो या राज्य में पूरी तरह से समर्पित रही है। आज मैं आपको एक गारंटी देने के लिए आया हूं। आपके हर सपने को साकार करने के लिए मोदी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।
12 of 15
पीएम ने मंच से लोगों का अभिवादन किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'छत्तीसगढ़ को वर्ष में औसत 300 करोड़ मिलता था, अब 6000 करोड़ मिल रहे'
कांग्रेस सरकार जब दिल्ली में थी, उस दौरान रिमोट कंट्रोल से सरकार चल रहे थे। आजकल इंडी एलायंस जो बना है, उनकी सरकार थी। छत्तीसगढ़ को वर्ष में औसत 300 करोड़ रुपया मिलता था। लेकिन इस साल बीजेपी ने रेलवे के विस्तार के लिए 6000 करोड़ रुपये दिए हैं। लोगों से पूछा कि कहां 600 करोड़ और कहां 300 करोड़। यही है मोदी मॉडल। यह छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पीएम मोदी का कमिटमेंट है। छत्तीसगढ़ में रेलवे के ट्रैक का तेजी से दोहरीकरण हो, यहां बड़ी संख्या में तेज गति से चलने वाली ट्रेनें चलें, सबको सुविधा मिले, यही बीजेपी चाहती है। ये भाजपा सरकार ही है जिसने छत्तीसगढ़ को आधुनिक वंदे भारत ट्रेन दी है।
13 of 15
पीएम मोदी को बीजेपी नेताओं ने किया सम्मानित।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'जो राशन में घोटाला करे, क्या वह वापस आना चाहिए'
पीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि जितना गरीबों के साथ अन्याय कांग्रेस सरकार में हुआ, उतना बीजेपी ने नहीं किया। कोरोना काल के समय भाजपा ने छत्तीसगढ़ की खुलकर मदद की। मुफ्त राशन दिया। गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की। कोरोना के मुसीबत के समय में हर गरीब परिवार के घर चूल्हा जले, कोई भूखा न रहे, इसके लिए केंद्र ने अन्न के भंडार खोल दिए। देश के गरीबों को मुफ्त में चावल दिया। यह आज भी जारी है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीब के पेट में जाने वाला अनाज, गरीब के घर जलने वाला चूल्हे में भी चोरी करने माध्यम बना लिया है। कांग्रेस सरकार ने इसमें भी घोटाला किया है। आज यहां का हर लाभार्थी कांग्रेस सरकार से पूछ रहा है कि बताओ हमारे हक का राशन कहां गया। पीएम ने लोगों से पूछते हुए कहा कि जो राशन में घोटाला करे, क्या वह वापस आना चाहिए… कुपोषण से कई बच्चों की मौत हो गई। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। कांग्रेस सरकार ने इस खौफनाक सच्चाई को दबाकर रखा। कांग्रेसियों को अपने बच्चों से सरोकार है, आपके बच्चों से कोई लेना-देना नहीं है।
14 of 15
पीएम ने मंच से कांग्रेस पर निशाना साधा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम मोदी बोले- 'कांग्रेस ने किया बंटाधार'
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ में जो खनिज संपदा निकलती है, इसका एक हिस्सा छत्तीसगढ़ के ही विकास पर खर्च होना चाहिए। इसके लिए भाजपा सरकार ने डिस्टिक मिनिरल फंड बनाया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ को भी करोड़ों रुपये दिए गए हैं। जब हमने नियम बनाया तो उस समय रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, वह मुझसे स्पेशली मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि आपने ऐसा निर्णय किया है, जिससे मेरे कुछ जिले ऐसे हैं, जिनको इससे इतना फंड मिलेगा कि जितना पहले बजट से नहीं मिलता था। हमें इन जिलों के लिए अतिरिक्त बजट भी नहीं बांटना पड़ेगा। ये जिले आगे निकल जाएंगे, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही उसका भी बंटाधार हो गया। छत्तीसगढ़ के दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के साथ इन पैसों पर भी डाका डाला है। कांग्रेस ने शराब घोटाला करके बहुत कुछ कमाया है।
मंच पर सभी ने पीएम मोदी का किया अभिवादन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम मोदी के संबोधन की 10 अहम बातें
यहां के किसानों का धान केंद्र की भाजपा सरकार खरीदनी है। यहां के धान किसानों को पैसे केंद्र की भाजपा सरकार देती है जबकि कांग्रेस कहती है कि वह सब कुछ करती है, ऐसे में कांग्रेस को बेनकाब करना चाहिए। भाजपा सरकार बनेगी तो धान किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पाई-पाई किसानों का धान खरीदा जाएगा।
अब लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण आरक्षित हो जाएंगे। भाजपा सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब सच्चाई बन चुका है। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने हस्ताक्षर कानून बना दिया है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में गरीबों के पक्के मकान (जो बाकी हैं) बनाकर दिए जाएंगे।
मैं पिछड़े समाज से हूं इसलिए कांग्रेस को तकलीफ है। तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का आरक्षण था पीएम की कुर्सी पर। इसलिए वह मोदी के बहाने पूरे पिछड़े समाज को गाली देने से नहीं चूक रहे हैं।
भाजपा की सरकार बनी तो दलित समाज से रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया। कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया।
भारत को पहली आदिवासी राष्ट्रपति दिया, लेकिन कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया।
सतनामी समाज के गुरु बालक दास लगातार आवाज उठाते रहे, सतनामी समाज के साथ अन्याय हो रहा है।
जो एक विशेष लोगों के दरबार में हाजिरी लगाते हैं वही आगे बढ़ पाते हैं।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना हम लोहार, माली, नाई, सोनार, धोबी, दर्जी, खिलौने बनाने वाले परिवार, राजमिस्त्री ऐसे तमाम लोगों को लाभ मिल रहा है।
कोई भी बैंक इस योजना में गांरटी नहीं मांगेगा। पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की कई योजनाओं की जमकर तारीफ की।