श्रीवास्तव परिवार को अलग-अलग सम्मान से सम्मानित किया गया है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हर घर में शान से लहराए तिरंगा, बस यही मकसद
साल 2002 के बाद से सरकार ने घर या ऑफिस में नियम पूर्वक तिरंगा फहराने की अनुमति दी है। तभी उन्होंने भी इसकी शुरुआत अपने घर की छत से की। ऐसा करने के पीछे का मकसद लोगों को अपने देश के प्रति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सचेत करना हैं। वे चाहते हैं, कि अपना राष्ट्रीय ध्वज हर घर में शान से लहराता रहे।। इससे उन्हें खुशी होगी साथ उनके बच्चे भी उन्हें इस काम में आगे आने के लिए प्रेरित करते रहते हैं । श्रीवास्तव परिवार की आज एक अलग पहचान बन गई है।