भिलाई में मूवी के पोस्टर फाड़ते प्रदर्शनकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूवी का प्रदर्शन कुछ देर रोकना पड़ा
पठान मूवी बुधवार को रिलीज हुई है। इसके बाद प्रदेश में सबसे पहले दुर्ग से इसके विरोध की आग शुरू हुई। दुर्ग के स्वरूप व तरुण और भिलाई के वेंकटेश्वरा, पीवीआर, मिराज, मुक्ता में मूवी को रिलीज किया गया है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सुबह से ही हाथों में भगवा झंडा लिए मुक्ता सिनेमा के बाहर पहुंच गए। उन्होंने बैनर उतार दिए और वहां लगे पोस्टर को फाड़ दिया। इसके बाद उनमें आग लगा दी। कार्यकर्ताओं के हंगामे के चलते कुछ देर के लिए मूवी का प्रदर्शन रोकना पड़ा।