सीएम ने कहा कि युवाओं के रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए इस वर्ष बजट में आईटीआई के उन्नयन के लिए 1200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इससे आईटीआई में रोजगार परक नये कोर्स का संचालन किया जाएगा। जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को भेंट-मुलाकात के तहत रायपुर उत्तर विधानसभा में लोगों को विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम ने कहा कि युवाओं के रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए इस वर्ष बजट में आईटीआई के उन्नयन के लिए 1200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इससे आईटीआई में रोजगार परक नये कोर्स का संचालन किया जाएगा। जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिलेगा। रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों के भी शहरी इंडस्ट्रीयल पार्क प्रारंभ होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आसानी से चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना का लाभ 82 लाख लोगों को मिल चुका है।
विज्ञापन
2 of 9
भूमिपूजन करते सीएम भूपेश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टोरेट के सामने स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पाँचवे तल पर पाँच सौ सीटर क्षमता के बीपीओ सेंटर का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
3 of 9
सीएम भूपेश बघेल ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम भूपेश बघेल ने नगर निगम रायपुर को 84 नए सफाई वाहनों की दी सौगात।
4 of 9
सीएम ने दी सफाई वाहनों की सौगात
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के इन छोटे-बड़े वाहनों का लोकार्पण किया। इन वाहनों के नगर निगम के सफाई बेड़े में शामिल हो जाने से निगम क्षेत्र में कचरा और अन्य दूसरे अपशिष्टों को इकट्ठा करने, उनका परिवहन करने और उनका निष्पादन करने में बड़ी सहुलियत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 9
विकास कार्यों की सौगात देते सीएम भूपेश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने 40 करोड़ रुपए की लागत से राजधानी रायपुर के 5 सड़क के सौंन्दर्यीकरण के कार्यों का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने घड़ी चौक में स्थित वाल अमर चिन्हारी हमर छत्तीसगढ़ में अपने हाथों से G20 समिट का लोगो बनाया।
विज्ञापन
7 of 9
पूजा अर्चना करते सीएम भूूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने रायपुर शहर के मंडी मार्ग स्थित राम जानकी मंदिर एवं मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश की उन्नति और खुशहाली के लिए श्री राम जानकी एवं श्री हनुमान से आशीर्वाद मांगा
8 of 9
सीएम का तिलक लगाकर अभिवादन करती महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री पंडरी में अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद सोनी के आतिथ्य में भोजन के लिए उनके घर आए। मुख्यमंत्री का सोनी के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
महिला के घर भोजन करते सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने सोनी परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ चौलाई भाजी, लाल भाजी,बोहार भाजी, मुनगा-बड़ी की सब्जी, खट्टा जिमी कंद और कद्दू, सलाद और पापड़ भी परोसा ।