हरियाणा के गांव समैण की विदेशी बहू जाहना कजाकिस्तान लौट गई, लेकिन वतन वापिस जाने के असली कारण पति से अनबन नहीं, बल्कि कुछ और है।
विज्ञापन
2 of 5
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
जाहना ने वीरवार को कजाकिस्तान के लिए फ्लाइट पकड़ी। करीब चार घंटे बाद वह अपने देश पहुंच भी गई। उसने छोड़कर घर लौटे पति टीनू ने बताया कि उनके बीच कोई अनबन नहीं हुई। दोनों का रिश्ता पहले जैसा है। वह अपने परिवार से मिलना चाहती थी, इसलिए उसने कजाकिस्तान जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
3 of 5
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
टीनू ने बताया कि जाहना की मां ने ही टिकट भेजा था। दरअसल, जाहना की बहन की डिलीवरी हुई है। परिवार की इस खुशी में शामिल होने के लिए ही उसने जाने की इच्छा जताई। मैंने और मेरे परिवार ने भी इसके इस फैसले पर सहमति जताई और उसे भेज दिया।
4 of 5
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और हरियाणा के युवक टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
टीनू ने बताया कि जाहना अब कजाकिस्तान में ही रहना चाहती है। मैं भी वही जाऊंगा और वहीं पर नौकरी करुंगा। जैसे ही मेरे लिए काम का बंदोबस्त हो जाएगा, जाहना मुझे वहां बुला लेगी। टीनू ने ये भी बताया कि अगर उसे एक महीने में वहां काम नहीं मिला तो वह लौट आएगी।
पति टीनू के साथ दिल्ली में विदेश बहू जाहना
- फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद टीनू और जाहना ने 2 जून को टोहाना के मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। उसके बाद जाहना का वीजा खत्म होने के कारण दोनों के जुदा होने का संकट आ खड़ा हुआ है। मामले में विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने हस्तक्षेप भी किया था।