‘जेड प्लस’ मूवी की स्टारकास्ट प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंची। तस्वीरों में आप भी मिलिए फिल्म के कलाकारों से।
विज्ञापन
पीएम से पहले आप मिलिए, 'जेड प्लस' की टीम से
2 of 8
फिल्म के कलाकार मोना सिंह, आदिल हुसैन, मुकेश तिवारी और हृषिता भट्ट प्रमोशन कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीएम से पहले आप मिलिए, 'जेड प्लस' की टीम से
3 of 8
फिल्म के डायरेक्टर और अन्य कलाकारों ने फिल्म की स्टोरी, पटकथा और इसके निर्माण से जुड़ीं कई बातें पत्रकारों से शेयर की।
पीएम से पहले आप मिलिए, 'जेड प्लस' की टीम से
4 of 8
फिल्म के डायरेक्टर डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि फिल्म की कहानी राजस्थान के एक छोटे से कस्बे फतेहपुर से जुड़ी हुई है। यहां एक दिन प्रधानमंत्री के आने की खबर पहुंचती है। इससे अंजान सा एक कस्बा एक दम से सबकी निगाहों में चढ़ जाता है।
विज्ञापन
पीएम से पहले आप मिलिए, 'जेड प्लस' की टीम से
5 of 8
दौरे के दौरान कस्बे में रहने वाले एक पंचरवाले से मुलाकात प्रधानमंत्री से होती है। पंचरवाले का किरदार आदिल ने निभाया है। पीएम से मुलाकात के बाद से उसकी दुनिया ही बदल जाती है। एकाएक ही वह वीवीआईपी बन जाता है।
विज्ञापन
पीएम से पहले आप मिलिए, 'जेड प्लस' की टीम से
6 of 8
फिल्म एक आम आदमी के खास बनने और उसे जेड प्लस सिक्योरिटी मिलने तक की स्टोरी है।
विज्ञापन
पीएम से पहले आप मिलिए, 'जेड प्लस' की टीम से
7 of 8
फिल्म में पंचरवाले की पत्नी का किरदार निभा रहीं हैं मोना सिंह। मोना ने बताया कि फिल्म में उनका रोल काफी अलग है। वे किरदारों के चयन को लेकर काफी संजीदा हैं। वे अकसर ऐसे ही किरदार करना पसंद करती हैं जो उन्होंने पहले न किया हो।
आदिल हुसैन पहली बार लीड कर रहे हैं। फिल्म का हीरो एक आम आदमी है। वो अपनी पत्नी से डरा सहमा रहता है। उसकी पत्नी हमेशा उससे सख्ती बरतती है। एक दिन उसकी मुलाकात प्रधानमंत्री से होती है तो उसके बाद से उसकी दुनिया ही बदल जाती है।