फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#YUVI: पाकिस्तान को हराने के बाद युवराज सिंह ने किया ऐसा काम, देश कर रहा सलाम

Tue, 06 Jun 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 8
युवराज सिंह
बर्मिंघम में पाकिस्तान को हराने के बाद सिक्सर किंग युवराज सिंह ने ऐसा काम किया कि पूरा देश उन्हें सलाम कर रहा। आप जानेंगे तो सीना चौड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 8
सिक्सर किंग युवराज सिंह
दरअसल, युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ धुआंधार पारी खेलने पर मिले मैन ऑफ द मैच को कैंसर पीड़ितों को समर्पित कर दिया। ऐसा करके उन्होंने न केवल अपने फैंस और देशवासियों का, बल्कि आलोचकों का भी दिल जीत लिया है।
विज्ञापन

3 of 8
युवराज स‌िंह
युवराज सिंह अपने ऑफिशियर ट्विटर पर ट्वीट करके कहा कि कैंसर सर्वाइवर डे के दिन मेरी इनिंग सभी हीरोज और सर्वाइवर्स के लिए है। साथ ही मेरी संवेदनाएं और दुआएं उन सभी के लिए जो लंदन आतंकी हमले से प्रभावित हैं।

4 of 8
युवराज सिंह
दरअसल, 4 जून को कैंसर सर्वाइवर डे। यह दिन हर साल जून के पहले संडे को मनाया जाता है। युवराज सिंह खुद भी एक कैंसर सर्वाइवर हैं। साल 2011 के वर्ल्ड कप के बाद से ही वो कैंसर से जूझ रहे थे और साल भर बाद 2012 में उन्होंने कैंसर को हराकर दोबारा से खेलना शुरू किया।
विज्ञापन

5 of 8
युवराज सिंह
लोग युवराज सिंह के इस काम की खूब तारीफ कर रहे हैं।  ट्विटर पर भी #YUVI ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए मैच में युवराज सिंह ने युवराज ने महज 32 गेंदों पर तूफानी 53 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

6 of 8
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह - फोटो : twitter
युवराज सिंह ने सबसे तेज अर्धशतक जमाया, यह न सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी में किसी भारतीय का सबसे तेज अर्धशतक है, बल्कि पचास ओवर के खेल में पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे तेज अर्धशतक है। अपनी शानदार बल्लेबाजी के दौरान युवराज सिंह ने आठ चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन

7 of 8
युवराज सिंह
भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी का शानदार जीत के साथ आगाज करते हुए रविवार को एजबेस्टन स्टेडियम में हुए मैच में पाकिस्तान को 124 रनों के बड़े अंतर से करारी मात दी। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

 
विज्ञापन

8 of 8
युवराज सिंह - फोटो : PTI
तीन बार बारिश के कारण रुके मैच में हालांकि पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के तहत संशोधित 41 ओवरों में 289 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम को 33.4 ओवरों में 164 के मामूली स्कोर पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें