कैशलेस के लिए अधिकतर जगह प्रशासन आधार आधारित पेमेंट सिस्टम शुरू करेगा। ज्यादा विश्वसनियता के लिए बायोमिट्रिक सिस्टम से सिर्फ अंगूठे ही नहीं बल्कि आंखों की पुतलियों का मिलान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
कैशलेस
- फोटो : ANI
बुजुर्गों के कई बार अंगूठे के निशान ठीक से आ नहीं पाते हैं जिस कारण परेशानी होती है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने आंखों की पुतलियों का मिलान करेगा। इससे साइबर फ्राड के मामलों से भी बचा जा सकेगा। आधार आधारित पेमेंट सिस्टम की शुरुआत सबसे पहले मंडी बोर्ड से होगी।
विज्ञापन
3 of 5
कैशलैस
यानि शहर की सभी मंडियों और मार्केट में इसका इस्तेमाल होगा। आधार आधारित पेमेंट सिस्टम के लिए पहले आधार नंबर बैंक खाते में दर्ज करवाना होगा। इसके बाद बायोमीट्रिक सिस्टम से कोई भी ट्रांजेक्शन की जा सकती है।
4 of 5
कैशलैस
ग्रेन मार्केट में अगले एक या दो दिनों में यह नया सिस्टम लांच कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) में 15 और स्टेट ट्रांसपोर्ट अथोरिटी में 2 प्वाइंट ऑफस सेलिंग (पीओएस) लगाई जाएंगी।
पीओएस से अपना डेबिट-क्रेडिट कार्ड स्वाइप करवाकर लेन-देन किया जा सकेगा। सीटीयू के ज्यादा व्यस्त टिकट काउंटर्स पर पीओएस लगेंगी। डेबिट-क्रेडिट कार्ड से टिकट मिल सकेगी। इसके अलावा एसटीए में टैक्स, व्हीकल रजिस्ट्रेशन फीस इत्यादि पीओएस के माध्यम से जमा हो सकेगी