फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेटे ने अपनी मां के लिए FB पर लिखी ऐसी पोस्ट, पढ़कर आंखें भर जाएंगी

Fri, 26 Jan 2018 10:02 AM IST
राहुल शर्मा/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
फेसबुक यूजर
मां छोड़कर भगवान के पास चली गई तो बेटे ने फेसबुक पर अपना दर्द बयां किया। उसने मां के लिए ऐसी पोस्ट लिखी, जिसने भी पढ़ी आंखें भर आई।
विज्ञापन

2 of 6
फेसबुक पोस्ट
हरियाणा के यमुनानगर में छात्र की साजिश का शिकार हुई लेडी प्रिंसीपल रितू छाबड़ा को इंसाफ दिलाने की लड़ाई में लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए उनके बड़े बेटे रितेश ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। मां की मौत की खबर पाकर कोलकाता से लौटने के बाद से गुमसुम और रोए जा रहे इंजीनियर रितेश ने अपने मन की टीस फेसबुक पर निकाली।
विज्ञापन

3 of 6
यमुनानगर में प्रिंसीपल की हत्या
रितेश ने अपनी फेसबुक आईडी से मां रितु छाबड़ा की फेसबुक आईडी पर टैग कर एक पोस्ट डाली। सोमवार रात करीब 12 बजे सोने से पहले रितेश ने फेसबुक पर डाली पोस्ट में अंग्रेजी में लिखा (अनुवाद) मैं, रितेश छाबड़ा, रितु छाबड़ा (जिन्हें बेरहमी से छात्र ने मार दिया) का बेटा अपने परिवार और मां से स्नेह रखने वाले हजारों लोगों की ओर से इंसाफ की मांग करता हूं।

4 of 6
यमुनानगर में प्रिंसीपल की हत्या
रितेश ने लिखा कि अगर उन्हें न्याय न मिला तो पूरे सिस्टम पर शेम है। अगर विद्यार्थियों को सही राह दिखाने पर टीचर/प्रिंसिपल की हत्या कर दी जाती है तो मुझे लगता है कि समाज में कोई नैतिक मूल्य नहीं रह गए हैं। एक इंसान जिसे हर छात्र प्यार करता था, एक टीचर जो पिछले 19 वर्षों से सिर्फ विद्यार्थियों को शिक्षित करने और उन्हें हर रोज बेहतर बनाने के लिए सेवा दे रहा था, पर उसे मार डाला गया।

 
विज्ञापन

5 of 6
यमुनानगर में प्रिंसीपल की हत्या
रितेश ने लिखा कि मैं उसके लिए न्याय प्राप्त करने के लिए हर किसी का समर्थन चाहता हूं, वह मेरे लिए एक मां नहीं, बल्कि एक शिक्षक भी थीं। इसके बाद हैशटेग जस्टिस कर लिखा है...लिखा हैं शेयर करे, ताकि ये आवाज उच्चस्तर तक पहुंचे। रितेश कोलकाता में इंजीनियर हैं, जो मां की मौत की खबर पाकर यमुनानगर लौटने के बाद से मां को खोने के गम में गुमसुम और रोए जा रहे थे, जो अब मां को न्याय दिलाने के लिए आरोपी को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yamunanagar Murder
18 घंटे में 600 लोगों ने कर डाली पोस्ट शेयर
रितेश के इस पोस्ट के डालने के बाद से लोग कमेंट्स लिखकर उसके स्पोर्ट में खड़े होने की बात तो कह ही रहे हैं, साथ ही रितेश की अपील पर इस पोस्ट को शेयर भी कर रहे हैं। 18 घंटे में करीब 600 लोग पोस्ट को शेयर कर चुके हैं। जबकि पोस्ट पर 451 लाइक्स, 119 रोने व एक गुस्से की स्माइली भी आ चुकी हैं। कुछ लोगों ने पोस्ट पर कमेंट्स में आरोपी छात्र को फांसी और पिता को भी कड़ी सजा देने की मांग की।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें