फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये खबर पढ़ने के बाद हर किसी को भारतीय होने पर शर्म आएगी...

Sun, 04 Jun 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 9
5 साल की बच्ची को कमरे में बंद कर चला जाता था काम पर
भारतीय होने पर गर्व करते हैं लोग, लेकिन ये खबर पढ़ने के बाद शर्म आने लगेगी और ऐसी घटना हुई, इसके लिए जिम्मेवार भी देशवासी ही हैं।
विज्ञापन

2 of 9
5 साल की बच्ची को कमरे में बंद कर चला जाता था काम पर
मामला हरियाणा के यमुनानगर में सामने आया है। एक बाप अपनी 5 साल की बच्ची को कमरे में बंद करके काम पर चला जाता था। लोगों ने रोने की आवाज सुनी और दरवाजे पर ताला लगा देखा तो चाइल्ड हेल्पलाइन को खबर की।
विज्ञापन

3 of 9
5 साल की बच्ची को कमरे में बंद कर चला जाता था काम पर
खबर मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पुलिस को लेकर पृथ्वी नगर पहुंची और ताला खुलवाकर बच्ची को बाहर निकाला। साथ ही एक फैकट्री में काम करते बच्ची के पिता को बुलाकर ऐसा किए जाने का कारण पूछा।

4 of 9
बच्ची से रेप
बच्ची ने पिता का जवाब सुनकर पुलिस वाले और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सन्न रह गई। कोई जवाब नहीं सूझा कि क्या कहें। बच्ची के पिता ने बताया कि इसकी मां कई दिन पहले छोड़कर चली गई।
विज्ञापन

5 of 9
बच्‍ची - फोटो : amar ujala
पिता ने बताया कि बच्ची का दाखिला स्कूल में कराया गया है। सोमवार से स्कूल की छुट्टियां पड़ गई। इस कारण समस्या आ गई कि वह बच्ची को कहां पर छोड़े, क्योंकि छुट्टियों से पहले बच्ची सुबह स्कूल चली जाती थी और दोपहर को आती थी। शाम को वह घर पर आ जाता था।
विज्ञापन

6 of 9
लड़के के साथ कुकर्म - फोटो : demo pic
शहर में हो रही बच्चियों से रेप व छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए उसने बच्ची को दूसरों के पास छोड़ना सही नहीं समझा। वह सुबह फैक्ट्री में जाने से पहले बच्ची के लिए सुबह व दोपहर का खाना बनाकर चला जाता था और कमरे में टीवी चला देता था।
विज्ञापन

7 of 9
helpline
बच्ची सुरक्षित रहे इसके लिए वह कमरे के दरवाजे का ताला लगा देता था। कमाना भी जरूरी है और हालात इतने खराब कि बच्ची को सेफ रखना भी जरूरी। ऐसे में मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था।

8 of 9
हेल्पलाइन - फोटो : amar ujala
पूरी बात सुनने के बाद चाइल्ड हेल्प लाइन की डायरेक्टर अंजू वाजपेयी ने बताया कि बच्ची काफी डरी हुई है। वह लगातार रोऐ जा रही है, ऐसे में बच्ची छुट्टियां खत्म होने तक बच्ची बालकुंज छछरौली में रहेगी।
विज्ञापन

9 of 9
helpline
पिता के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नही की जा रही है। सीडब्यूसी की चेयरपर्सन सतपाल कौर का कहना है कि बच्ची का पिता उसे वापस लेने को कह रहा है। मगर उसे अभी लड़की नहीं दी गई। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें