देहरादून में हुई फाइट में द ग्रेट खली को हराने और फिर हारने के बाद कनाडा के रेसलर ब्रॉडी स्टील के फाइनल फाइट के चैलेंज को खली ने कबूल लिया है।
विज्ञापन
खली ने कबूला स्टील का चेलेंज, 'इस बार पटक पटक कर मारूंगा'
2 of 13
ये महाफाइट लुधियाना में 5 मार्च को होगी। बुधवार को द ग्रेट खली ने फिरोजपुर में प्रेस वार्ता में कहा कि हिंदुस्तान के बारे में बुरा भला कहने वाले रेसलरों को पांच मार्च को लुधियाना में होने वाली फाइट में धूल चटाऊंगा। यही नहीं जब तक हिंदुस्तानी न नहीं कहेंगे तब तक पीटता रहूंगा।
विज्ञापन
खली ने कबूला स्टील का चेलेंज, 'इस बार पटक पटक कर मारूंगा'
3 of 13
खली यहां शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित नशा विरोधी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने आए थे। कैप्टन खली का कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही चले गए और पत्रकारों के साथ बातचीत भी नहीं की। खली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि रेसलर ब्रॉडी स्टील बदला लेने की बात कह रहे हैं, उन्हें लुधियाना में होने वाली रेसलिंग में उन्हें देख लूंगा।
खली ने कबूला स्टील का चेलेंज, 'इस बार पटक पटक कर मारूंगा'
4 of 13
खली ने कहा कि वो किसी राजनीतिक पार्टी का प्रचार नहीं करेंगे। अकाली, भाजपा व कांग्रेस पार्टी में उनके कई दोस्त है। खली ने कहा कि वह वहीं जा रहे हैं जहां पर नशा मुक्त का कोई कार्यक्रम है। पंजाब के नौजवानों को नशे से मुक्त करने के लिए वह एकेडमियां खोल रहे हैं। फिलहाल जालंधर, फिरोजपुर, पटियाला, लुधियाना व अमृतसर में एकेडमी खोली है।
विज्ञापन
खली ने कबूला स्टील का चेलेंज, 'इस बार पटक पटक कर मारूंगा'
5 of 13
उनकी कई एकेडमियों में अमेरिकी कोच ट्रेनिंग दे रहे हैं। खली ने कहा कि स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना चाहिए ताकि नौजवान स्पोर्ट्स में भाग लेने पर उनका ध्यान नशे की तरफ ना जाए। एक सवाल पर खली ने कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। खली ने कहा कि उनकी इच्छा है कि हिंदुस्तान के प्रत्येक नौजवान को रेसलिंग करा सकूं ताकि नौजवान नशे से मुक्त रहे।
विज्ञापन
खली ने कबूला स्टील का चेलेंज, 'इस बार पटक पटक कर मारूंगा'
6 of 13
इससे पूर्व खली ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में नौजवानों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी, किसान सेल के नेता इंद्रजीत सिंह जीरा, जलालाबाद से हंस राज जोसन मौजूद थे।
विज्ञापन
खली ने कबूला स्टील का चेलेंज, 'इस बार पटक पटक कर मारूंगा'
7 of 13
देहरादून में हुई फाइट में द ग्रेट खली से हारने के बाद कनाडा के रेसलर ब्रॉडी स्टील ने लुधियाना में 5 मार्च को होने वाली रेसलिंग में ग्रेट खली को चैलेंज किया है।
खली ने कबूला स्टील का चेलेंज, 'इस बार पटक पटक कर मारूंगा'
8 of 13
देहरादून में हुई फाइट में द ग्रेट खली से हारने के बाद कनाडा के रेसलर ब्रॉडी स्टील ने लुधियाना में पांच मार्च को होने वाली रेसलिंग में ग्रेट खली को चैलेंज किया है। स्टील ने कहा कि वह खली को नहीं छोड़ेंगे। खली ने उन पर चार बार कुर्सियों से वार किया था। खली को हराने के लिए उन्हें 40 बार कुर्सियां भी मारनी पड़ी तो मारेंगे लेकिन हार का बदला जरूर लेंगे। कांफ्रेंस में ब्रॉडी स्टील ने खली, भारतीयों एवं मीडिया कर्मियों को बुरा भला कहा। इसपर हंगामा मच गया। बाद में ब्रॉडी ने माफी मांगी।
खली ने कबूला स्टील का चेलेंज, 'इस बार पटक पटक कर मारूंगा'
9 of 13
पंजाब के लुधियाना स्थित पक्खोवाल रोड स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में ब्रॉडी ने कहा कि पांच मार्च को लुधियाना के गुरुनानक स्टेडियम में होने वाली (कांटिनेंटल रेसलिंग इंटरनेशनल) सीडब्ल्यूई शो द ग्रेट खली रिटर्न्स में स्ट्रीट फाइट होगी। इसमें किसी तरह का कोई रूल नहीं होगा। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में तैश में आए ब्रॉडी ने खली का गुस्सा वहां मौजूद लोगों पर उगल दिया। उन्होंने मीडिया कर्मियों को भी गलत शब्द कहे। जालंधर के रेसलर जिंदर महल ने स्टील को समझाया।
खली ने कबूला स्टील का चेलेंज, 'इस बार पटक पटक कर मारूंगा'
10 of 13
इसके बाद जिंदर महल और स्टील में भी बहस हो गई। माहौल तनावपूर्ण होने पर कांफ्रेंस में मौजूद रेसलरों ने बीचबचाव किया। तब स्टील ने माफी मांगी और वहां से चले गए। डीसी रवि भगत का कहना है कि यह प्राइवेट कंपनी करवा रही है। जो वाकया हुआ है इस बारे में वह आर्गनाइजर से बाज करेंगे। इसके अलावा उनके कार्यक्रम के बारे में बातचीत करेंगे। उसी के मुताबिक संबंधित डिपार्टमेंट को लिखेंगे तब सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा।
खली ने कबूला स्टील का चेलेंज, 'इस बार पटक पटक कर मारूंगा'
11 of 13
दरअसल 24 फरवरी को हल्द्वानी में द ग्रेट खली व ब्रॉडी स्टील के हुए मुकाबले में खली ने स्टील को रिंग से बाहर फेंक दिया था। इससे गुस्से में आए विदेशी रेसलर माइक नोक्स और अपोलो ने खली के सिर पर लोहे की कुर्सी से प्रहार कर दिया। इससे खली लहूलुहान हो गए और फाइट रोकनी पड़ी। इसके बाद खली लगातार स्टील को ललकार रहे थे। इसका गुस्सा खली ने 28 फरवरी को देहरादून में निकाला।
खली ने कबूला स्टील का चेलेंज, 'इस बार पटक पटक कर मारूंगा'
12 of 13
मुकाबले के दौरान माइन नोक्स और अपोलो को रिंग से बाहर ही रखा गया लेकिन फाइट के दौरान स्टील ने अपने दोनो दोस्तों को छुड़वा लिया और उन्हें भी रिंग में बुला लिया। शुरुआत में स्टील खली पर भारी पड़े लेकिन बाद में खली ने स्टील पर कुर्सी से प्रहार किया और 11 मिनट में मुकाबला जीत लिया। अब स्टील खली को ललकार रहे हैं। स्टील का कहना है कि वह भी अब अपना बदला लेंगे। वह इस बात से भी नाराज हैं कि उनका एक साथी रेसलिंग से बाहर हो गया है।
खली ने कबूला स्टील का चेलेंज, 'इस बार पटक पटक कर मारूंगा'
13 of 13
प्रेसवार्ता के दौरान खली नहीं पहुंचे। खली कुछ समय पहले ही होटल से निकल चुके थे। जब उनके न आने का कारण पूछा गया तो आयोजकों ने बताया कि देहरादून में फाइट के बाद उन्हें कुछ चोटें आई हैं। टांकों को खुलवाने जाना था इसलिए वह नहीं आए। द ग्रेट खली द्वारा रिंग में तैयार किए गए रेसलर जिंदर महल ने बताया कि खली को अस्पताल जाना था। इस कारण नहीं आ पाए हैं। खली अब स्टील को रिंग में ही देखेंगे। उन्होंने बताया कि पांच मार्च को होने वाली रेसलिंग में आठ मुकाबले होंगे।