फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली की स्टूडेंट ने सलवार कमीज वाली को बालों से घसीटा, पर हरा न पाई, तस्वीरें

Mon, 20 Jun 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार
विज्ञापन
1 of 9
खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट - फोटो : amar ujala
द ग्रेट खली की स्टूडेंट ने सलवार सूट वाली महिला से हार का बदला आखिरकार ले ही लिया। उसने रिंग में महिला को खूब धोया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 9
खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट - फोटो : amar ujala
पंजाब के जालंधर स्थित द ग्रेट खली की एकेडमी के रिंग में महिला पहलवान बुलबुल और उसे रिंग में एक बार पटखनी दे चुकी सलवार कमीज वाली महिला के बीच प्रोफेशनल फाइट हुई। इस बहुप्रतिक्षित फाइट को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

3 of 9
खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट - फोटो : amar ujala
रिंग में बुलबुल ने अपनी हार का बदला लेने के ‌लिए बार- बार कविता का नाम लेकर पुकारना शुरू किया। लेकिन कविता उसे कहीं नहीं दिखी। काफी इंतजार के बाद बुलबुल रिंग से उतरकर वापस जाने लगी।

4 of 9
खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट - फोटो : amar ujala
अचानक उसने देखा कि उसकी विपक्षी फाइटर कविता दर्शकों के बीच बैठी हुई थी। ताव में आकर बुलबुल भी दर्शकों की भीड़ में जा पहुंची और कविता को उसके बालों से पकड़कर घसीटकर उसे रिंग में ले जाने लगी। और दोनों में फिर से फाइट शुरू हो गई।
विज्ञापन

5 of 9
खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट - फोटो : amar ujala
हालांकि इसी दौरान बाउंसरों ने आकर दोनों के बीच बचाव करवाकर दोनों को एक दूसरे से अलग किया और इस प्रकार फाइट अधूरी रह गई। 
विज्ञापन

6 of 9
खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट - फोटो : amar ujala
दरअसल रिंग में द ग्रेट खली की शिष्या और महिला पहलवान बुलबुल को ढेर करने वाली कविता हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। आजकल वह अवकाश लेकर डब्ल्यूडब्ल्यूडी में फाइट करने के अपने सपने को साकार करने में जुटी हुई हैं। इन दिनों वे डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली के सुपर स्टार्स में शामिल हैं। कविता हरियाणा के जिला जींद के गांव मालवी की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि द ग्रेट खली की एकेडमी में कविता को अभी सिर्फ तीन हफ्ते ही हुए हैं और अपनी फाइट से उसने खली को भी अपनी दीवाना बना लिया है। कविता रिंग में इतनी फुर्तीली हैं कि एक शेरनी की तरह विपक्षी खिलाड़ी पर टूटती हैं। वह मिनटों में ही फाइट जीतकर बाहर आ जाती हैं।

8 of 9
खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट - फोटो : amar ujala
अपने दोनों शिष्याओं के बारे में द गेट खली ने कहते हैं कि बुलबुल बीते एक साल से उनकी एकेडमी में उनसे ट्रेनिंग ले रही हैं और उनकी ट्रेनिंग काफी हार्ड है और वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के काफी दाव पेच सीखकर माहिर हो गई हैं। वहीं कविता को आए तीन हफ्ते ही हुए हैं और उसने बुलबुल को पछाड़ दिया, लेकिन कविता की असली अग्नि परीक्षा तो अब होगी।
विज्ञापन

9 of 9
खली की शिष्याओं के बीच WWE फाइट - फोटो : amar ujala
द ग्रेट खली के मुताबिक कविता की पहली प्रोफेशनल फाइट टैग टीम के रूप में होगी। उनके सामने बीबी बुलबुल और द ग्रेट खालसा की जोड़ी होगी जबकि उन्हें हरियाणा के साहिल का साथ मिलेगा। गौरतलब है कि द ग्रेट खली ने जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (CWE) नाम से अपनी एकेडमी शुरू की है। यहां वे अपनी तरह ही डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए युवाओं के ट्रेंड कर रहे हैं। देश भर के कई रेसलर फ्री स्टील कुश्ती के दांव-पेच सीख रहे हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें