मिलिए डब्ल्यूडब्ल्यूई के एक ऐसे चैम्पियन से, जिनका सीना 63 इंच का है। इन्होंने एक पहलवान को पीट-पीटकर मार डाला था। ये कभी पत्थर तोड़ने का काम करते थे... जानिए कैसे बने रेसलर।
विज्ञापन
2 of 14
द ग्रेट खली
द ग्रेट खली, आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका असली नाम है दलीप सिंह राणा, दुनिया इन्हें खली के नाम से जानती है। इनकी हाइट 7 फुट 1 इंच है। सीना 63 इंच का है और खली का वजन 157 किलो है, जो लगभग 347 पाउंड के बराबर है। खली एक पेशेवर पहलवान एवं अभिनेता हैं। वह कई हॉलीवुड व बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। यह बिग बॉस के चौथे सीजन में प्रतिभागी थे।
विज्ञापन
3 of 14
द ग्रेट खली
27 अगस्त 1942 को हिमाचल प्रदेश में राजपूत परिवार में इनका जन्म हुआ था। पेशेवर कुश्ती की शुरुआत करने से पहले, वह पंजाब राज्य पुलिस के अधिकारी रह चुके हैं। इन दिनों वे पंजाब में रहते हैं और जालंधर में इन्होंने एक एकेडमी खोली हुई है, जिसमें वे देशभर के युवाओं को पहलवान बनने की ट्रेनिंग देते हैं। 7 अक्तूबर 2000 को इन्होंने पहलवानी की दुनिया में कदम रखा, पर इनके चैम्पियन बनने की कहानी काफी संघर्षपूण है।
4 of 14
द ग्रेट खली
द ग्रेट खली के हाथों एक पहलवान ब्रायन ओंग की मौत हो गई थी। घटना 28 मई 2001 की है, जब उन्होंने करियर की शुरुआत की थी। खली ने ब्रायन को सर के बराबर उठाकर रिंग में जोरदार तरीके से पटका था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रमोशनल कंपनी ने ब्रायन के परिवार को 1.3 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया था।
विज्ञापन
5 of 14
द ग्रेट खली
खली खाने-पीने के मामले में दुनिया भर के पहलवानों से बिल्कुल उलट विशुद्ध शाकाहारी हैं। वो नॉन-वेज बिलकुल नहीं खाते हैं और शराब को तो हाथ तक नहीं लगाते। यही वजह है कि डोपिंग के मामले में खली का रिकॉर्ड बेहद साफ-सुथरा है। उन्होंने कभी तंबाकू तक का इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन
6 of 14
द ग्रेट खली
खली पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं। उन्हें बचपन से ही एक्रोमेगली नाम की बीमारी है, जिसकी वजह से उनका शरीर असाधारण तरीके से भीमकाय हो गया है। इसी वजह से उनका चेहरा भी कुछ अजीब दिखता है। खली पंजाब पुलिस में बॉडीबिल्डिंग करते थे, और सन 1997 और 1998 में मिस्टर इंडिया रह चुके हैं। खली 2007-2008 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने इस ताज को जान सीना, अंटरटेकर, ट्रिपल एच जैसे खूंखार फाइटरो को हरा कर हासिल किया था।
विज्ञापन
7 of 14
द ग्रेट खली
पंजाब पुलिस के तत्कालीन एडीजीपी एन एस भुल्लर ने खली को रेसलिंग में जाने से मना किया था। वे उनके विदेश जाने के फैसले से भी सहमत नहीं थे। इंटरनेशनल स्टार बन चुके खली कभी पत्थर तोड़ने का काम करते थे। खली के गांव धिराना की औरतें उनसे भारी भरकम काम करवाती थीं। इसी दौरान खली पर पुलिस ऑफिसर भुल्लर की निगाह पड़ी और उन्होंने उन्हें पंजाब पुलिस में शामिल किया।
8 of 14
द ग्रेट खली
खली का पसंदीदा मूव खली बंब है, जिसमें वो दोनों हथेलियों को एक साथ कर विपक्षी पर जोरदार वार करते हैं। उनके इस मूव को रेसलिंग की दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाने वाले अंटरटेकर को सिर्फ मुक्के बरसाकर ही बेहोशी की हालत में ला जीत दर्ज कर चुके हैं। अंडरटेकर के आगे बड़े-बड़े सूरमा पानी मांगा करते थे, पर दांव माना जाता है। इसी के चलते 7 अप्रैल 2006 में कुछ देर के लिए खूंखार अंटरटेकर रिंग में ही बेहोश हो गया था और बाद में उसे मैच में हार का सामना करना पड़ा।
9 of 14
द ग्रेट खली
खली 2009 के विशेष ओलंपिक के ब्रांड अंबेसडर भी रह चुके हैं। खली को द पंजाबी मॉन्सटर, द पंजाबी प्लेब्वॉय नाम से भी जाना जाता है। यही नहीं वे 'द प्रिंस ऑफ द लैंड ऑफ 5 रिवर्स' के नाम से भी मशहूर हैं। खली की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उनके पास स्कूल की फीस देने के लिए ढाई रुपये नहीं थे।
10 of 14
द ग्रेट खली
एक बार खली को उनके शिक्षक ने काफी अपमानित किया था। उस दौरान बच्चों ने उनका खूब मजाक उड़ाया था। उन्हें यह सब काफी बुरा लगा और उसके बाद उन्होंने स्कूल से नाता तोड़ लिया। वे फिर कभी स्कूल नहीं गए और मेहनत मजदूरी करने लगे। उस समय उनकी उम्र आठ साल की थी। तब उन्हें मजदूरी के लिए पांच रुपये मिलते थे।
11 of 14
द ग्रेट खली
द ग्रेट खली के टैलेंट से पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम काफी प्रभावित हुए थे, तो उन्होंने उसे बुलाकर उससे मुलाकात की थी। खली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं। खली 2000 में अमेरिका चले गए थे, वहां उन्होंने अंडरटेकर को 10 मिनट में हराकर दुनिया में खलबली मचा दी थी। विश्व चैम्पियन के खिताब पर करीब 14 साल उनका दबदबा रहा।
12 of 14
द ग्रेट खली
द ग्रेट खली ने 2005 में हरमिंदर कौर से शादी की थी, उनकी एक बेटी है। इन दिनों वे पंजाब के जालंधर में परिवार के साथ रहते हैं। खली को यह नाम अंग्रेजों ने दिया, वे काली मां के परम भक्त हैं। खली का शरीर उनके साथ के उम्र के बच्चों से काफी अधिक बड़ा था, इसलिए उन्हें अपने पैर के साइज के जूते नहीं मिल पाते थे। जूते बनवाने के लिए अपने गांव से बाहर दूसरे गांव के मोची तक जाना पड़ता था।
13 of 14
द ग्रेट खली
खली को जूते न मिलने के कारण काफी परेशानी होती थी। इसलिए इनके लिए उन्हें 25 किलोमीटर पैदल जाना पड़ता था। ये चीज आजकल आपको चंद मिनटों में ही बाजार जाकर मिल जाएगी मगर खली को इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। उन्हें ये चीज एक शख्स के पास से मिलती थी जो उनके घर से 25 किलोमीटर दूर रहता है। खली को एक फुट चौड़ाई और 14 इंच लंबाई वाला जूता आता था।
खली के 6 भाई हैं। उनके पिता का नाम ज्वाला राम है और मां का नाम तांदी देवी है। उनके माता-पिता यानी दलिप सिंह (या खली) के विपरीत सामान्य आकार के हैं। लेकिन, खली के दादा 6 फुट 6 इंच लंबे थे। 26 जुलाई, 2012 को, खली ने अपनी पिट्यूटरी ग्रंथि पर ट्यूमर के कारण मस्तिष्क की सर्जरी कराई थी। खली ने विशाल सिंह नाम के साथ पेशेवर कुश्ती में अपना पहला प्रदर्शन किया था।